विज्ञापन
This Article is From Oct 16, 2021

केरल में बारिश-बाढ़ का तांडव, तेज बहाव में बह गईं कारें और बस; देखें वीडियो

कोट्टायम और इडुक्की जिलों में भूस्खलन की जानकारी मिली है. पांच जिलों में रेड अलर्ट और सात जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी है.

केरल के पांच जिलों के लिए रेड अलर्ट और सात जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. (फाइल)
तिरुवनंतपुरम:

केरल में बारिश कहर बनकर लोगों पर बरसी है. कई हिस्सों में आज भारी बारिश के कारण कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई. कोट्टायम और इडुक्की जिलों में भूस्खलन की सूचना मिली है. छह जिलों को रेड अलर्ट और छह जिलों को ऑरेंज अलर्ट पर रखा गया है. बारिश में फंसे लोगों के कई वीडियो सामने आए हैं. एक वीडियो में पानी से भरी सड़क में फंसी बस से बाहर आने के लिए यात्रियों को संघर्ष करना पड़ रहा है. एक वीडियो में कारों को बहते हुए दिखाया गया है. बता दें कि मौसम विभाग ने अनुसार केरल में कल रविवार को भी तेज बारिश का अनुमान है. 

राज्य सरकार के अनुरोध पर, सेना और वायु सेना को राहत और बचाव कार्य में लगाया गया है. हेलीकॉप्टर स्टैंडबाय पर हैं और दक्षिणी वायु कमान के तहत सभी बेस हाई अलर्ट पर हैं. सेना ने बाढ़ प्रभावित इलाकों में अपने जवानों को तैनात कर दिया है. पैंगोडे सैन्य स्टेशन से कोट्टायम जिले के कांजीरापल्ली में लगभग 30 कर्मियों वाली सेना की एक टुकड़ी को स्थानांतरित कर दिया गया है. 

पठानमथिट्टा, कोट्टायम, एर्नाकुलम, इडुक्की, त्रिशूर ऐसे जिले हैं जिन्हें रेड अलर्ट पर रखा गया है. राज्य के सात जिलों - तिरुवनंतपुरम, कोल्लम, अलाप्पुझा, पलक्कड़, मलप्पुरम, कोझीकोड और वायनाड में 'ऑरेंज अलर्ट' जारी किया है. दो जिलों को यलो अलर्ट पर रखा गया है.

मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने कहा कि भारत मौसम विज्ञान विभाग ने अरब सागर के ऊपर बने निम्न दबाव के क्षेत्र के कारण राज्य में व्यापक स्तर पर भारी बारिश होने की चेतावनी दी है. विजयन ने राज्य के लोगों से अगले 24 घंटे के दौरान अतिरिक्त सतर्कता बरतने की अपील करते हुए एक फेसबुक पोस्ट में कहा कि दक्षिण और मध्य जिलों में बारिश पहले ही शुरू हो चुकी है तथा मौसम पूर्वानुमान के अनुसार शाम तक उत्तरी जिलों में भी बारिश तेज हो जाएगी.

उन्होंने कहा कि भारी बारिश के परिणामस्वरूप कुछ नदियों में जल स्तर बढ़ने की आशंका है तथा कुछ बांधों का जल स्तर भी बढ़ सकता है. उन्होंने नदियों और बांधों के आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों को अधिकारियों के निर्देशों का पालन करने के लिए तैयार रहने के लिए कहा है.

- - ये भी पढ़ें - -
* भारी बारिश से उफान पर बेंगलुरु की माडीवाला झील, कई इलाके पानी-पानी, एयरपोर्ट पर भी जलजमाव
* अचानक झुक गई हाई-राइज़ बिल्डिंग, खाली करानी पड़ी इमारत; बेंगलुरु में दिख रही नई समस्या
* VIDEO : भारी बारिश के बाद जलमग्न हुआ बेंगलुरु एयरपोर्ट, सवारियों ने पहुंचने के लिए लिया ट्रैक्टर का सहारा

 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kerala Rain, Heavy Rain In Kerala, Heavy Rain In Kerala . Orange Alert In Kerala . Yellow Alert In Kerala
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com