कर्नाटक (Karnataka) की राजधानी और हाईटेक सिटी बेंगलुरु (Bengaluru) के कई इलाकों में भारी जलजमाव देखने को मिल रहा है. भारी बारिश के बाद शहर के माडीवाला झील से पानी ऊपर बहने लगा, इससे गुरुवार को शहर के कई इलाकों में पानी घुस आया. बीटीएम लेआउट, एचएसआर लेआउट, अनुग्रह लेआउट और माडीवाला सहित कई इलाकों में पानी भर गया है.
इस बीच, भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने अगले तीन दिनों के लिए कर्नाटक में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा की भविष्यवाणी की है. इससे पहले, सोमवार से ही शहर में भारी बारिश शुरू हो गई थी जो बाद में बाढ़ जैसी स्थिति का कारण बन गई.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
Karnataka: BTM Layout, HSR Layout, Anugraha Layout, and Madiwala localities flooded due to overflowing of Madiwala lake caused by heavy rainfall in Bengaluru pic.twitter.com/7sWL7Yyv58
— ANI (@ANI) October 14, 2021
शहर में भारी बारिश के बाद केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (केआईएएल) सहित कई इलाकों में जलभराव हो गया है. एयरपोर्ट जाने वाली सड़क पर जलभराव के कारण यात्रियों का एयरपोर्ट तक पहुंचना मुश्किल हो गया. यात्रियों को हवाई अड्डे के बाहर एक ट्रैक्टर पर ले जाते देखा गया.
बेंगलुरु के कोनप्पना अग्रहारा सीमा में, भारी बारिश के बाद, बाढ़ से घिरे एक घर में शॉर्ट सर्किट के कारण एक व्यक्ति की मौत हो गई. भारी बारिश की वजह से बेंगलुरु में अब तक 16 बड़ी इमारतें गिर चुकी हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं