विज्ञापन
This Article is From Jun 07, 2014

पूरा उत्तर भारत भीषण गर्मी की चपेट में, कई इलाकों में पारा 45 डिग्री के पार

नई दिल्ली:

पूरे उत्तर भारत में लू के थपेड़े चलने के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मैदानी इलाकों के कई शहरों में पारा 45 डिग्री के पार पहुंच गया है।

राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 45 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि पालम इलाके में पारा 47.2 डिग्री पर पहुंच गया, जोकि बीते 19 सालों में सबसे ज्यादा है। मौसम विभाग के मुताबिक आज पारा और चढ़ सकता है।

उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, पंजाब और हरियाणा में भी पारे में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। उत्तर प्रदेश में लोगों को लू के थपेड़ों और चिलचिलाती धूप से कोई राहत नहीं मिली है। फैजाबाद, इलाहाबाद, कानपुर, लखनऊ, बरेली, आगरा और मेरठ आदि में तापमान सामान्य से काफी ऊपर बना रहा। मध्य प्रदेश में भिंड सबसे गर्म इलाका रहा और शुक्रवार को यहां तापमान 49 डिग्री तक पहुंच गया।

वहीं हरियाणा के भिवानी में 48 और पंजाब के फरीदकोट में 47 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया। जम्मू में पारा शुक्रवार को 43.7 डिग्री तक गया, वहीं पहाड़ी इलाके पुंछ में तापमान 40 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

राजस्थान नें सबसे गर्म स्थान चुरू रहा, जहां का अधितकतम तापमान 48.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जैसलमेर, बाड़मेर और बीकानेर में भी अधिकतम तापमान सामान्य से एक-दो डिग्री ऊपर दर्ज किया गया। राज्य के अन्य क्षेत्रों में अधिकतम तापमान 44.4 से 46.4 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रहा।

(इनपुट भाषा से भी)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
गर्मी, लू, तापमान, मौसम, दिल्ली में भीषण गर्मी, चढ़ता पारा, Heatwave, Rising Temperature, Delhi Heatwave, Weather
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com