हाथरस गैंगरेप केस (Hathras Gangrape Case) में चल रही SIT जांच (Special Investigation Team) में रिपोर्ट सौंपने के लिए टीम को 10 दिनों का और वक्त दिया गया है. योगी सरकार की ओर से इसे लेकर आदेश जारी किया गया था. टीम को बुधवार को ही अपनी रिपोर्ट देनी थी, लेकिन अब जांच के लिए 10 दिनों का और वक्त दिया गया है. एसआईटी टीम के हेड गृह सचिव भगवान स्वरूप ने बताया कि जांच एक दो-चीजें रह गई थीं, जिसके लिए टीम को 10 और दिन मिले हैं.
एसआईटी हेड ने कहा कि 'हमें कुछ और लोगों के बयान लेने थे. कुछ डॉक्यूमेंट्री एविडेंस और इकट्ठे करने थे, इसलिए हमने समय मांगा है. पीड़ित परिवार का बयान लगभग पूरा हो गया है. आरोपी पक्ष से भी हमने दो लोगों से बात की है.' उन्होंने कहा, 'हम अपनी जांच की डिटेल्स मीडिया से शेयर नहीं कर सकते. हम अपनी फाइनल रिपोर्ट 16 रिपोर्ट को सौंप देंगे.'
-
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
NDTV World Summit में पीएम मोदी ने गिनाईं एशियाड की उपलब्धियां, 'सेपकटकरॉ' का भी किया जिक्र -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India
यह भी पढ़ें: हाथरस केस में सुप्रीम कोर्ट ने योगी सरकार को भेजा नोटिस, गवाहों की सुरक्षा पर देना होगा जवाब
बता दें कि तीन सदस्यीय एसआईटी की इस टीम में यूपी के गृह सचिव भगवान स्वरूप, डीजीपी चंद्रप्रकाश और एक पुलिस अफसर पूनम शामिल हैं. इस टीम ने पीड़िता के गांव, हमले वाली जगह और दाह संस्कार वाली जगह का दौरा किया है. टीम के साथ एक फोरेंसिक एक्सपर्ट भी थे, जिन्होंने खेतों का परीक्षण किया, जहां पीड़िता गंभीर रूप से घायल मिली थी.
एसआईटी टीम बुधवार को भी पीड़िता के घर पहुंची थी. इसके पहले टीम मंगलवार को भी यहां आई थी. हालांकि, मंगलवार को टीम के कुछ सूत्रों ने कहा था कि उनकी जांच बुधवार तक पूरी हो जाएगी. उनकी तरफ से कहा गया था, 'हमारी जांच कल तक पूरी हो जाएगी. हम उम्मीद कर रहे हैं कि हम राज्य सरकार को रिपोर्ट कल तक सौंप देंगे. अगर किसी कारण से जांच पूरी नहीं होती है तो हमें एक-दो दिन और मिल सकते हैं.'
Video: हाथरस गैंगरेप : CM योगी ने SIT को जांच के लिए दिया वक्त 10 दिन बढ़ाया
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं