भारतीय अंडर-19 टीम के होनहार बल्लेबाज आर्यवीर सहवाग का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है. जहां वह विराट कोहली के साथ दिलचस्प बातचीत करते हुए नजर आ रहे हैं. यही नहीं बातचीत के दौरान ही कोहली ने युवा खिलाड़ी को कुछ अहम सलाह भी दिए, जो आज उनके काम आ रहा है. आर्यवीर ने कोहली से सवाल किया, 'आप जब 14-15 साल के थे. तब आपको आशीष नेहरा से एक अवॉर्ड मिला था. बाद में नेहरा ने आपकी कप्तानी में खेला. उस दौरान आपको कैसा महसूस हो रहा था?'
आर्यवीर सहवाग के इस मासूम से सवाल का जवाब देते हुए 'किंग' कोहली ने कहा, 'इसलिए मैं हमेशा कहता हूं कि सोचो मैं कर सकता हूं.'
Straight from the goldmine! 📂😍 When a young Aaryavir Sehwag interviewed his icon Virat Kohli! Years later, he's making headlines of his own with the bat in India's U19 colours! 🙌 https://t.co/pCCdJk7CkQ
— Star Sports (@StarSportsIndia) November 11, 2026
आर्यवीर ने यूएई के खिलाफ खेली 160 रनों की शानदार शतकीय पारी
आर्यवीर सहवाग ने हाल ही में भारत और यूएई अंडर-19 टीम के बीच खेले गए एक मुकाबले में जमकर चमक बिखेरी है. जिसके बाद से वह सुर्खियों में बने हुए हैं.
एशियन क्रिकेट काउंसिल अंडर-19 एशिया कप का 11वां मुकाबला भारत और यूएई के खिलाफ अल अमीरात में खेला गया था. जहां पारी का आगाज करते हुए आर्यवीर ने 168 गेंदों में 95.24 की स्ट्राइक रेट से 160 रन कूट डाले थे. इस दौरान क्रिकेट प्रेमियों को उनके बल्ले से 17 चौके और सात खूबसूरत छक्के देखने को मिले थे.
आर्यवीर से आज भी विस्फोटक पारी की उम्मीद
एशियन क्रिकेट काउंसिल अंडर-19 एशिया कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला आज भारत अंडर-19 और अफगानिस्तान अंडर-19 क्रिकेट टीम के बीच अल अमीरात में खेला जाएगा. अहम मुकाबले में क्रिकेट प्रेमियों को आर्यवीर से एक और आतिशी पारी की उम्मीद है. उनका बल्ला अल अमीरात में चलता है तो भारतीय टीम की जीत लगभग पक्की है.
यह भी पढ़ें- IND U19 vs AFG U19: आंकड़े देख खुश हो जाएंगे आप, हेड-टू-हेड में टीम इंडिया का राज, भारत फिर दोहराएगा इतिहास?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं