विज्ञापन
This Article is From Nov 07, 2019

हरियाणा सरकार करतारपुर जाने वाले सिख श्रद्धालुओं का उठाएगी खर्च, CM खट्टर ने किया ऐलान

जारी एक आधिकारिक बयान में खट्टर के हवाले से कहा गया कि गुरदासपुर के डेरा बाबा नानक पहुंचने तक का इन श्रद्धालुओं का खर्च राज्य सरकार वहन करेगी.

हरियाणा सरकार करतारपुर जाने वाले सिख श्रद्धालुओं का उठाएगी खर्च, CM खट्टर ने किया ऐलान
मनोहर लाल खट्टर (फाइल फोटो)
चंडीगढ़:

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा है कि उनकी सरकार गुरु नानक देव का 550वां प्रकाशपर्व मनाने के लिए पाकिस्तान के करतारपुर साहिब जाने वाले 5,000 से अधिक श्रद्धालुओं को पंजाब के गुरदासपुर तक नि:शुल्क यात्रा सेवा मुहैया कराएगी. उन्होंने बुधवार को बताया कि आगामी कुछ दिनों में राज्य से करीब 5,500 श्रद्धालु बसों और ट्रेनों से गुरदासपुर स्थित डेरा बाबा नानक पहुंचेंगे.

करतारपुर वीडियो पर सूत्रों ने कहा- 'पाक सरकार से ज्यादा इस प्रोजेक्ट के पीछे बड़ी शक्तियों का हाथ'

जारी एक आधिकारिक बयान में खट्टर के हवाले से कहा गया कि गुरदासपुर के डेरा बाबा नानक पहुंचने तक का इन श्रद्धालुओं का खर्च राज्य सरकार वहन करेगी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नौ नवंबर को डेरा बाबा नानक में करतारपुर गलियारे का उद्घाटन करेंगे. यह गलियारा पाकिस्तान में पंजाब प्रांत के नारोवल जिले में करतारपुर स्थित गुरुद्वारा दरबार साहिब को गुरदासपुर के डेरा बाबा नानक से जोड़ेगा.

अमित शाह ने ट्वीट किया करतारपुर का वीडियो, कॉरिडोर को बताया मोदी सरकार की उपलब्धि

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
लेखक के बारे में
img
भाषा
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Manohar Lal Khattar, Narendra Modi, Kartarpur
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com