विज्ञापन
This Article is From Apr 06, 2020

अस्पताल की छठी मंजिल से बेडशीट के सहारे उतरकर भागना चाह रहा था कोरोना संदिग्ध, गिरकर हुई मौत

डॉक्टरों के मुताबिक, पानीपत के रहने वाले कोरोना संदिग्ध व्यक्ति को एक अप्रैल को अस्पताल में भर्ती कराया गया था. उसे आइसोलेशन वार्ड में रखा गया था.

अस्पताल की छठी मंजिल से बेडशीट के सहारे उतरकर भागना चाह रहा था कोरोना संदिग्ध, गिरकर हुई मौत
कोरोनावायरस संदिग्ध ने अस्पताल से लगाई छलांग
  • कोरोना संदिग्ध ने चादर के सहारे की अस्पताल से भागने की कोशिश
  • छठी मंजिल से कूदने के प्रयास में मौत
  • आइसोलेशन वार्ड की सुरक्षा को लेकर उठे सवाल
करनाल:

हरियाणा में भर्ती कोरोनावायरस (Coronavirus) के संदिग्ध ने सोमवार सुबह अस्पताल की छठी मंजिल से कूदकर भागने की कोशिश की. इसमें 55 वर्षीय शख्स की मौत हो गई. अस्पताल से भागने की कोशिश में वह खिड़की से गिर गया. पुलिस ने बताया कि उसने अस्पताल से भागने के लिए चादर (बेडशीट) और प्लास्टिक के पैकेट से रस्सी बनाई थी और इसी की मदद से वह उतरने की कोशिश कर रहा था. इस घटना के बाद से आइसोलेशन वार्ड की सुरक्षा को लेकर सवाल उठने लगे हैं.  

डॉक्टरों के मुताबिक, पानीपत के रहने वाले कोरोना संदिग्ध व्यक्ति को एक अप्रैल को अस्पताल में भर्ती कराया गया था. उसे आइसोलेशन वार्ड में रखा गया था. उसे कई बीमारियां थीं. कोरोनावायरस के लक्षण नहीं दिखने के बावजूद उसे आइसोलेशन में रखा गया था. उसके खून की जांच की रिपोर्ट आनी अभी बाकी है. 

इस हादसे से आइसोलेशन वार्ड की सुरक्षा को लेकर सवाल उठने लगे हैं. समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, रविवार को एम्स के ट्रामा सेंटर की बिल्डिंग से एक व्यक्ति ने कथित तौर पर छलांग लगा थी, जिसके बाद उसे कई फ्रैक्चर हुए थे. यह मरीज भी कोरोनावायरस का संदिग्ध मामला है. उसकी रिपोर्ट आना बाकी है. 

हरियाणा में कोरोनावायरस के अब तक के 84 मामले सामने आ चुके हैं, वहीं, इस बीमारी से एक व्यक्ति की मौत हो गई है. पूरे देश में कोरोनावायरस के 4,000 से अधिक मामले सामने आए हैं और 100 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Coronavirus, Haryana
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com