विज्ञापन
This Article is From Feb 12, 2018

जाट नेताओं के साथ बैठक के बाद सीएम खट्टर का फ़ैसला, 2016 में दर्ज हिंसा के सभी केस होंगे वापस

जाट संगठन ने 15 फ़रवरी को जींद में होनेवाली रैली को वापस ले लिया है. दरअसल इसी दिन अमित शाह जींद में ही एक बाइक रैली करने वाले हैं. जाट संगठन ने शाह की रैली न होने देने का एलान किया था, जिसके बाद सरकार को ये फ़ैसला लेना पड़ा.

जाट नेताओं के साथ बैठक के बाद सीएम खट्टर का फ़ैसला, 2016 में दर्ज हिंसा के सभी केस होंगे वापस
हरियाणा सीएम मनोहर लाल खट्टर
  • जाट संगठन ने 15 फ़रवरी को जींद में होनेवाली रैली को वापस ले लिया
  • 15 फ़रवरी को अमित शाह जींद में ही एक बाइक रैली करने वाले हैं
  • मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने जाट नेताओं के साथ की थी मुलाकात
नई दिल्ली: हरियाणा सरकार ने फ़रवरी 2016 में जाट आंदोलन के दौरान भड़की हिंसा के संबंध में दर्ज सभी मामलों को वापस लेने का फ़ैसला लिया है. रविवार शाम जाट नेताओं के साथ बैठक के बाद मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने ये एलान किया, जिसके बाद जाट संगठन ने 15 फ़रवरी को जींद में होनेवाली रैली को वापस ले लिया है. दरअसल इसी दिन अमित शाह जींद में ही एक बाइक रैली करने वाले हैं. जाट संगठन ने शाह की रैली न होने देने का एलान किया था, जिसके बाद सरकार को ये फ़ैसला लेना पड़ा. 

हरियाणा में मानव तस्करी के आरोप में महिला गिरफ्तार

ऑल इंडिया जाट आरक्षण संघर्ष समिति के अध्यक्ष यशपाल मलिक के नेतृत्व में दिल्ली में जाट प्रतिनिधि दल ने इन नेताओं से मुलाकात की थी. इस रैली को वापस लेने से हरियाणा की सत्तारूढ़ दल भाजपा को राहत मिली है क्योंकि इसी दिन भाजपा अध्यक्ष अमित शाह शहर में एक बाइक रैली में हिस्सा लेंगे. 

मुख्यमंत्री खट्टर ने रविवार मलिक को बातचीत करने का आमंत्रण दिया था. बातचीत के बाद मलिक ने कहा कि हरियाणा सरकार ने जाट आंदोलन के दौरान फरवरी, 2016 में भड़की हिंसा के संबंध में दर्ज सभी मामलों को वापस लेने का फैसला किया है.

VIDEO: जाट आंदोलन की हिंसा के बाद डेरा समर्थकों की गुंडागर्दी

उन्होंने कहा कि बातचीत के दौरान आरक्षण और दर्ज मामले के बारे में विस्तार से चर्चा की गई.
 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Haryana CM Manohar Lal Khattar, Manohar Lal Khattar, Reservation Stir
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com