विज्ञापन
This Article is From May 31, 2011

हरियाणा में सड़क हादसे में 22 विदेशियों सहित 35 घायल

हरियाणा में मंगलवार सुबह एक पर्यटक बस एक ट्रक से टकरा गई। इस हादसे में 22 विदेशी पर्यटकों सहित करीब 35 लोग घायल हो गए।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
मधुबन (हरियाणा): हरियाणा में मंगलवार सुबह एक पर्यटक बस एक ट्रक से टकरा गई। इस हादसे में 22 विदेशी पर्यटकों सहित करीब 35 लोग घायल हो गए। यह दुर्घटना राष्ट्रीय राजमार्ग पर सुबह 5.30 बजे हुई। पर्यटक बस हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला से दिल्ली जा रही थी। प्रदेश की राजधानी चंडीगढ़ से 120 किलोमीटर दूर स्थित मधुबन में एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि 22 विदेशियों सहित कुल 35 लोग घायल हुए हैं और उन्हें अस्पताल ले जाया गया है। सभी को हल्की चोटें आई हैं। उन्होंने कहा कि विदेशियों में रूस, इटली, जर्मनी और स्पेन सहित कई देशों के नागरिक शामिल हैं।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
हरियाणा, सड़क हादसा, विदेशी पर्यटक
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com