Strange Road Accident Video: अक्सर लोगों को सड़कों पर हवा में गाड़ी दौड़ते देखा जाता है. कई बार उनकी इस लापरवाही के चलते वे खुद और दूसरी की जान खतरे में डाल देते हैं. वहीं कुछ लोग जान-अनजाने सड़क हादसे का शिकार हो जाते हैं. हाल ही में एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर देखने को मिल रहा है, जिसे देखकर आपकी भी रूह कांप जाएगी. वीडियो में बाइक सवार एक फैमिली बाल-बाल बचती नजर आ रही है, लेकिन हादसे के बाद जो हुआ उसे देखकर आप भी हैरत में पड़ जाएंगे. वैसे तो यह वीडियो पुराना है, लेकिन एक बार फिर यह तेजी से वायरल हो रहा है.
तेजी से वायरल हो रहा यह 30 सेकेंड का वीडियो एक सीसीटीवी फुटेज का है, जिसमें सड़क पर दोनों ओर से गाड़ियां चलते हुए नजर आ रही है. इस दौरान एक कार बीच सड़क पर टर्न लेने ही वाली होती है कि, एक बाइक सवार शख्स कार में टकराने से पहले ही तेजी से ब्रेक लगा देता है, जिसके चलते बाइक एक टायर पर सीधी खड़ी हो जाती है और बाइक पर सवार परिवार स्लिप होकर सड़क पर गिर पड़ता है, जिस समय यह हादसा होता है, उस वक्त बाइक पर एक शख्स, एक महिला और एक बच्ची सवार थे. इस हादसे में परिवार के लोग बाल-बाल बचते नजर आ रहे हैं, वहीं बीच सड़क पर कार टर्न कर रहा शख्स, हादसे के बाद वहां से कार लेकर चलता बनता है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
यहां देखें वीडियो
इस एक्सीडेंट में फैमिली तो बच गयी।
— Hasna Zaroori Hai (@HasnaZarooriHai) January 4, 2023
🛵 लेकिन स्कूटर की याददाश्त चली गयी 😝 pic.twitter.com/SpWyMu5ZNe
हादसे के बाद बाइक कंट्रोल से बाहर हो जाती है, जिसे शख्स बंद करने की कोशिश करता नजर आता है. वीडियो में देखा जा सकता है कि, बाइक बिना चालक से सड़क पर दौड़ती नजर आती है. वीडियो में मौजूद लोग बाइक को देखकर हक्के-बक्के रह जाते हैं. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर यह वीडियो @HasnaZarooriHai नाम के हैंडल से शेयर किया गया है, जिसे खूब देखा और शेयर किया जा रहा है.
वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया है, 'इस एक्सीडेंट में फैमिली तो बच गयी, लेकिन स्कूटर की याददाश्त चली गयी.' तेजी से वायरल हो रहे इस वीडियो को अब तक 12 हजारे से ज्यादा लोग देख चुके हैं, जबकि सैंकड़ों लोग इस वीडियो को लाइक कर चुके हैं. वीडियो देख चुके यूजर्स इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं