विज्ञापन
This Article is From Mar 23, 2021

हरियाणा बोर्ड की डेटशीट अपडेट, कक्षा 9वीं और 11वीं की परीक्षाएं सुबह 10 बजे

कोविड-19 महामारी के मद्देनजर उन्होंने कहा कि सभी उम्मीदवारों को सरकार द्वारा जारी दिशानिर्देशों के अनुसार परीक्षा केंद्र पर सामाजिक दूरी बनाए रखना और मास्क पहनना सुनिश्चित करना होगा.

हरियाणा बोर्ड की डेटशीट अपडेट, कक्षा 9वीं और 11वीं की परीक्षाएं सुबह 10 बजे
कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा सुबह 10 से 12:30 बजे के बीच आयोजित की जाएगी (सांकेतिक तस्वीर)
चंडीगढ़:

हरियाणा बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (HBSE) के अध्यक्ष डॉ. जगबीर सिंह ने कहा है कि कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा सुबह 10 से 12:30 बजे के बीच आयोजित की जाएगी, पहले निर्धारित समय सुबह 8:30 से 11 बजे तक था. एक आधिकारिक बयान के अनुसार, सिंह ने कहा कि ग्यारहवीं कक्षा की परीक्षा 26 मार्च से 23 अप्रैल, 2021 तक, कक्षा नौवीं की परीक्षाएं 30 मार्च से शुरू होंगी और 17 अप्रैल, 2021 तक जारी रहेंगी. इस संशोधित परीक्षा सारणी को बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है.

CBSE Group A result 2021: जारी हुए रिजल्ट, जानें- कैसे करेंगे चेक

कोविड-19 महामारी के मद्देनजर उन्होंने कहा कि सभी उम्मीदवारों को सरकार द्वारा जारी दिशानिर्देशों के अनुसार परीक्षा केंद्र पर सामाजिक दूरी बनाए रखना और मास्क पहनना सुनिश्चित करना होगा. उम्मीदवारों को अपने साथ एक पारदर्शी हैंड सैनिटाइजर और पीने के पानी की अपनी बोतल लाना होगा. इस बीच, हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने अपने ट्विटर हैंडल पर जानकारी दी कि राज्य में सोमवार को एक ही दिन में 2,48,312 लोगों ने कोरोना का टीका लगवाया. उन्होंने ट्वीट कर कहा, "हर हफ्ते का सोमवार और मंगलवार हरियाणा में मेगा टीकाकरण दिवस के रूप में मनाया जाता है,"

Video: हम लोग : स्कूल बोर्ड की 3 घंटे परीक्षा वाली पॉलिसी ठीक नहीं, NDTV से बोले मनीष सिसोदिया

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Haryana Board Exam, Haryana Board Exam Datesheet, Board Exam Datesheet
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com