उत्तप्रदेश (UP) के हरदोई (Hardoi) जिले के एक गांव में बुधवार की सुबह लोग तब घबरा गए जब उन्होंने सड़क पर एक व्यक्ति को हाथ में एक कटा हुआ सिर लेकर जाते हुए देखा. वह व्यक्ति अपने हाथ में अपनी 17 साल की बेटी का कटा हुआ सिर लिए थे. लखनऊ से करीब 200 किलोमीटर दूर स्थित पांडेयतारा गांव में इससे सनसनी फैल गई. उस व्यक्ति की पहचान सर्वेश कुमार के रूप में हुई. वह बेटी का सिर लेकर पुलिस थाने पहुंचा.
हरदोई जिले के मझिला थाना क्षेत्र में यह वारदात हुई. सर्वेश कुमार ने खुद अपनी बेटी का सिर काटकर उसे मौत के घाट उतारा. उसने पुलिस को बताया कि वह उसकी बेटी के प्रेम प्रसंग को लेकर नाखुश था इसलिए उसने बेटी की हत्या कर दी.
-
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज -
NDTV World Summit : क्या AI छीन लेगा नौकरियां? माइक वॉल्श ने दिया चौंकाने वाला जवाब -
AI न नौकरी खाएगा, न इंसानों की जगह लेगा... NDTV World Summit में माइक वॉल्श ने बता दिया AI का फ्यूचर
जब वह पुलिस थाने पहुंचा तो दो अधिकारियों ने उसका वीडियो बनाया और उसका नाम पूछा. उससे उसके निवास के बारे में पूछा और यह भी पूछा कि वह किसका सर हाथ में लिए है. सर्वेश कुमार ने इन सभी सवालों के जवाब बिना संकोच या घबराहट के दिए.
वीडियो में दिख रहा है कि उसने स्वीकार किया कि उसने अपनी बेटी का सिर धारदार हथियार से काट डाला क्योंकि वह एक व्यक्ति से उसके संबंध को लेकर नाराज था. उसने कहा कि ''यह मैंने किया. किसी और ने नहीं. मैंने कुंडी बंद की और यह किया. शव कमरे में है.''
पुलिस ने सर्वेश से कहा कि सर नीचे रखो और सड़क पर बैठ जाओ. इस पर वह वहां बैठ गया. इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया. पुलिस उसके खिलाफ मामला दर्ज कर रही है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं