विज्ञापन
This Article is From Jul 21, 2019

'बीफ सूप' पीते हुए अपनी फोटो पोस्ट करने वाला युवक गिरफ्तार

'बीफ सूप' पीते हुए अपनी तस्वीर सोशल मीडिया पर डालने वाले 24 वर्षीय एक युवक को शांति में बाधा डालने के आरोप में रविवार को गिरफ्तार कर लिया गया.

'बीफ सूप' पीते हुए अपनी फोटो पोस्ट करने वाला युवक गिरफ्तार
प्रतीकात्मक तस्वीर
तंजावुर (तमिलनाडु):

'बीफ सूप' पीते हुए अपनी तस्वीर सोशल मीडिया पर डालने वाले 24 वर्षीय एक युवक को शांति में बाधा डालने के आरोप में रविवार को गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस के मुताबिक तस्वीर पोस्ट करने के बाद कुछ लोगों ने उस पर कथित तौर पर हमला किया था, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था. अस्पताल से छुट्टी मिलने के शीघ्र बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया. वहीं, उस पर हमला करने के आरोप में चार लोगों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है. पुलिस ने बताया कि तस्वीर पोस्ट किये जाने के बाद 11 जुलाई को कुछ लोग पोरावाचेरी गांव स्थित मोहम्मद फैसान के घर पहुंचे और उन्होंने पोस्ट पर आपत्ति जताई. 

जम्मू कश्मीर के गर्वनर सत्यपाल मलिक बोले, पुलिसवालों की जगह भ्रष्ट नेताओं की हत्या करें आतंकी

दोनों पक्षों के बीच बहस होने के बाद फैसान पर उन लोगों ने हमला कर दिया. हमले में फैसान घायल हो गया था और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था. पुलिस ने बताया कि शांति में बाधा डालने एवं साम्प्रदायिक सौहार्द्र बिगाड़ने की कोशिश करने के आरोपों के तहत फैसान और कुछ अन्य लोगों के खिलाफ एक मामला दर्ज किया गया है. 

Video: बांग्‍लादेश के सतखिरा में हिंदुओं की भावनाओं का ध्‍यान, कई होटल बीफ नहीं बेचते

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Beef, Beef Soup, Beef Controvery
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com