Coronavirus: गुजरात में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 170 नए मामले सामने आने के बाद शुक्रवार को राज्य में संक्रमित लोगों की संख्या बढ़ कर 170 हो गई है. स्वास्थ्य विभाग की प्रधान सचिव जयंती रवि ने शुक्रवार को बताया कि पिछले 24 घंटे में संक्रमण से पांच और लोगों की मौत होने के बाद गुजरात में कोविड-19 से मरने वालों की संख्या बढ़कर 41 हो गई है.
उन्होंने बताया कि संक्रमण से वड़ोदरा में 31 वर्षीय व्यक्ति की और अहमदाबाद में चार लोगों की मौत हुई है. अहमदाबाद में जिन चार लोगों की मौत हुई है उनमें महिला की उम्र 70 साल, दो पुरुषों की उम्र 69 साल और एक पुरुष की उम्र 55 साल है. गुजरात में संक्रमण से अभी तक 41 लोगों की मौत हुई है, जिनमें से 21 अहमदाबाद में जबकि वड़ोदरा में छह, सूरत में पांच, भावनगर में तीन, गांधीनगर, पाटण, पंचमहल, कच्छ, बोटाद और जामनगर में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है.
-
विदेश में 2-3 दिन बाद क्यों याद आने लगता है घर का खाना? संयुक्ता नायर ने बताई दिलचस्प वजह -
EU-इंडिया ट्रेड डील ट्रैक पर, साल के अंत तक मुहर मुमकिन-NDTV WORLD Summit में बोले EU राजदूत -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026 | भारतीय एविएशन को नई ताकत, GE Aerospace अगले 9–10 साल में देगा 3,200 इंजन -
NDTV World Summit 2026: जर्मनी, इटली और यूरोपीय यूनियन के राजदूत ने क्या कुछ कहा -
AI से नहीं खत्म होंगी नौकरियां! टेक दिग्गज Andrew Ng ने बताया क्यों बेवजह है ‘Job Apocalypse’ का डर -
राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस... निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया नया फॉर्मूला -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: अप्रेजल और शादी के जिक्र पर क्या बोले निखिल कामत? -
AI नहीं खा सकता आपकी नौकरी, बस करना होगा ये काम, टेक दिग्गज Andrew Ng ने किया दावा -
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस -
कार की सर्विस समय पर कराते हैं, शरीर की क्यों नहीं? लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी की काम की सलाह
जयंती रवि ने बताया कि कुल 170 मामलों में से सबसे ज्यादा 77 अहमदाबाद में हैं. वहीं सूरत में 52, वड़ोदरा में 14, भरुच में आठ, नर्मदा में पांच और बनासकांठा में तीन मामले आए हैं.
उन्होंने बताया कि बोटाद में तीन, पंचमहल में दो जबकि आणंद, छोटाउदेपुर, दाहोद, खेड़ा और महिसागर में एक-एक मामले आए हैं.
उन्होंने बताया कि अच्छी खबर यह है कि बृहस्पतिवार रात से अभी तक 13 मरीज संक्रमण मुक्त होकर घर लौट चुके हैं. जयंती रवि ने बताया कि राज्य में गहन निगरानी और शीघ्रता से जांच करने के कारण संक्रमित लोगों की संख्या में वृद्धि हो रही है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं