कर्नाटक में 'हिजाब' विवाद (Karnataka Hijab Row) की निंदा करते हुए ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी (Asaduddin Owaisi) ने मंगलवार को कहा कि राज्य में संविधान का गंभीर उल्लंघन किया जा रहा है.
ओवैसी ने उत्तर प्रदेश के संभल जिले के सराय तारिन में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, "मैं प्रार्थना करता हूं कि हिजाब पहनने के अपने अधिकार के लिए लड़ने वाली हमारी बहनें अपनी लड़ाई में सफल हों. कर्नाटक में संविधान के अनुच्छेद 15, 19 और 21 का गंभीर उल्लंघन किया जा रहा है. मैं कर्नाटक की भारतीय जनता पार्टी (BJP) सरकार के इस फैसले की निंदा करता हूं."
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
'लड़कियों को स्कूल जाने से रोकना...' : कर्नाटक में हिजाब को लेकर मचे बवाल पर मलाला युसफजई
4 फरवरी को कुछ छात्राओं को हिजाब (मुस्लिम महिलाओं द्वारा पहना जाने वाला एक हेडस्कार्फ़) पहनकर कॉलेज में प्रवेश से कथित तौर पर मना करने के बाद कर्नाटक में कई विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए हैं. उडुपी जिले के गवर्नमेंट गर्ल्स पीयू कॉलेज की छात्राओं ने आरोप लगाया कि उन्हें कक्षाओं में जाने से रोक दिया गया है.
कर्नाटक प्री-यूनिवर्सिटी शिक्षा बोर्ड ने एक सर्कुलर जारी किया था, जिसमें कहा गया था कि छात्र-छात्रा केवल स्कूल प्रशासन द्वारा अनुमोदित पोशाक ही पहन सकते हैं और कॉलेजों में किसी भी अन्य धार्मिक प्रथाओं की अनुमति नहीं दी जाएगी.
कर्नाटक के हिजाब विवाद की 'धमक' मध्य प्रदेश और पुडुच्चेरी भी पहुंची
इस बीच, मंगलवार को राज्य के उच्च शिक्षा मंत्री डॉ सीएन अश्वथा नारायण ने हिजाब विवाद को देखते हुए उच्च शिक्षा विभाग के अंतर्गत कॉलेजिएट और तकनीकी शिक्षा विभाग (डीसीटीई) के तहत आने वाले सभी विश्वविद्यालयों में तीन दिन की छुट्टी की घोषणा कर दी है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं