विज्ञापन
This Article is From Sep 24, 2017

गांवों में स्वच्छता को बढ़ावा देने के लिए सरकार चलाएगी अब ये खास अभियान

ग्रामीण इलाकों में विकास और साफ-सफाई को बढ़ावा देने के लिए सरकार अगले महीने से 15-दिवसीय अभियान शुरू करेगी.

Also Read in
गांवों में स्वच्छता को बढ़ावा देने के लिए सरकार चलाएगी अब ये खास अभियान
प्रतीकात्मक चित्र
नई दिल्ली: ग्रामीण इलाकों में विकास और साफ-सफाई को बढ़ावा देने के लिए सरकार अगले महीने से 15-दिवसीय अभियान शुरू करेगी. सरकार ने इसके लिए सभी सांसदों से गोद लिए गए गांवों में इस अभियान की अगुवाई करने का अनुरोध किया है. ग्रामीण विकास मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने सभी सांसदों को लिखे पत्र में कहा कि केंद्र सरकार 1 अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक राज्य सरकार के साथ मिलकर 'ग्राम समृद्धि एवं स्वच्छता' अभियान चलाएगी, ताकि ग्रामीण इलाकों में विकासात्मक गतिविधियों को बढ़ावा दिया जा सकें. उन्होंने सांसदों से गांवों के 'समग्र विकास' के लिए पंचायत स्तर पर विभिन्न कार्यक्रम शुरू करने का अनुरोध किया.

यह भी पढ़ें : इंडिया गेट पर सफाई करने पहुंचे केंद्रीय मंत्री अल्फोंस को नहीं मिला कचरा, वॉलिंटियर्स ने किया इंतजाम

यह अभियान स्वयं सहायता समूहों, आंगनवाड़ी केंद्रों और स्कूलों के जरिए साफ-सफाई के बारे में गांववालों को शिक्षित करने और प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाने पर केंद्रित होगा. मंत्री ने सांसदों से बच्चों के टीकाकरण और स्कूलों में लड़कियों के नाम कटने की दर को कम करने के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित करने पर जोर देने को कहा. तोमर ने ग्रामीणों से अपने आस-पास के इलाके को खुले में शौच से मुक्त कराने की शपथ दिलाने का भी सुझाव दिया. खाद्य प्रसंस्करण, ऑर्गेनिक खेती और बागवानी पर प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाने पर विशेष ध्यान दिया गया.

VIDEO : स्वच्छता की मुहिम में छात्रों की भागीदारी
मंत्री ने शिविरों, सांस्कृतिक गतिविधियों और घर-घर अभियान चलाकर सरकारी योजनाओं के बारे में जागरुकता फैलाने का भी सुझाव दिया.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Swachh Bharat Mission
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com