वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज राज्यसभा में क्रिप्टो करेंसी को लेकर उठ रहे सवालों पर एक महत्वपूर्ण स्पष्टीकरण दिया. वित्त मंत्री ने कहा कि क्रिप्टोकरेंसीज पर प्रतिबंध लगेगा या नहीं यह फैसला सरकार ने अभी नहीं किया है. इस पर अंतिम फैसला स्टेकहोल्डर्स के साथ सलाह मशवरे के बाद किया जाएगा. बजट 2022 में वित्त मंत्री ने क्रिप्टो ऐसेट के ट्रांजैक्शन पर 30% टैक्स लगाने का प्रावधान रखा है. राज्यसभा में बजट 2022 पर चर्चा का जवाब देते हुए वित्त मंत्री ने कहा, "हमने केवल क्रिप्टो से होने वाले मुनाफे पर टैक्स लगाया है. मैं इस स्तर पर इसे वैध बनाने या इसे प्रतिबंधित करने के लिए कुछ नहीं कर रही हूं."
क्रिप्टो ऐसेट के ट्रांजैक्शन पर 30% टैक्स लगाने के बजटीय प्रस्ताव पर विपक्षी सांसदों के सवालों का जवाब देते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने यह महत्वपूर्ण बात कही.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
वित्त मंत्री ने साफ शब्दों में कहा क्रिप्टो करेंसीज पर प्रतिबंध लगेगा या नहीं यह फैसला सरकार स्टेकहोल्डर्स के साथ सलाह मशवरा करने के बाद तय करेगी. वित्त मंत्री ने कहा, "प्रतिबंध लगाना या नहीं लगाया यह तब तय होगा जब मुझे परामर्श से इनपुट मिलेगा."
"कहा था, गरीबी मनोस्थिति है" : वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने राहुल गांधी पर बोला 'हमला'
हालांकि विपक्षी सांसद वित्त मंत्री की इस दलील से संतुष्ट नहीं दिखे. कांग्रेस के राज्यसभा सांसद और वरिष्ठ नेता शक्ति सिंह गोहिल ने एनडीटीवी से कहा, "टैक्स आप किसी भी चीज पर कैसे ले सकते हो अगर वह लीगल नहीं है? टैक्स लगाने का मतलब है कि आप क्रिप्टो करेंसीज को लीगलाइज कर रहे हैं...अगर क्रिप्टो से जुड़ा कोई मामला ज्युडिशरी के सामने आएगा तो आरोपी यह कह सकता है कि उसने टैक्स दिया है वह लीगल है".
बजट और आर्थिक संकट पर विपक्षी सांसदों के सवालों का जवाब देते हुए वित्त मंत्री ने राहुल गांधी पर सीधा निशाना साधा. वित्त मंत्री ने कहा कांग्रेस राहु काल से गुजर रही है, वरिष्ठ कांग्रेस नेता पार्टी छोड़ छोड़कर जा रहे हैं.
क्रिप्टोकरेंसी पर टैक्स का मतलब उसे कानूनी दर्जा देना है : कांग्रेस सांसद का वित्तमंत्री पर आरोप
वहीं कांग्रेस ने जवाब देने में देरी नहीं की. शक्ति सिंह गोहिल ने कहा, "सरकार राहुल गांधी से डर गई है... बौखलाहट में बयान दिया है...हमने बजट पर चर्चा में यह सवाल उठाया था कि भारत में 27 करोड़ों लोग गरीबी रेखा के नीचे चले गए हैं...हमने किसानों, बेरोजगारी और कोरोना संकट को लेकर कई सवाल रखे थे, लेकिन वित्त मंत्री ने हमारे सवालों का जवाब नहीं दिया."
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं