Gold-Silver Price Updates : सोने में इन दिनों सुस्ती देखी जा रही है. सोमवार को इंटरनेशनल स्पॉट कीमतों में तेजी आई थी. घरेलू बाजार में सोना फ्लैट ट्रेडिंग कर रहा था. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर भी वायदा कीमतों में तेजी देखी जा रही है. आज ओपनिंग के साथ अगस्त कॉन्ट्रैक्ट वाला गोल्ड 0.11 फीसदी उछाल के साथ 48,105 रुपये प्रति ग्राम पर ट्रेड कर रहा था. वहीं, सितंबर का सिल्वर फ्यूचर 0.42 फीसदी गिरावट के साथ 68,035 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर था.
GoldPrice.org के मुताबिक, आज भारतीय समयानुसार सुबह 11.20 पर MCX पर गोल्ड में 0.24 फीसदी की गिरावट दर्ज हो रही है और धातु 1811.51 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर है. वहीं, चांदी में 0.88 फीसदी गिरी है और सिल्वर 25.47 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
Good Returns वेबसाइट पर नजर डालें तो आज 24 कैरेट सोने की कीमत 1 ग्राम पर 4,818, 8 ग्राम पर 38,544, 10 ग्राम पर 48,180 और 100 ग्राम पर 4,81,800 चल रही है. अगर प्रति 10 ग्राम देखें तो 22 कैरट सोना 47,180 पर बिक रहा है.
अगर प्रमुख शहरों में गोल्ड की कीमतों पर नजर डालें तो दिल्ली में 22 कैरेट के सोने की कीमत 47,140 और 24 कैरेट सोने की कीमत 51,430 चल रही है. मुंबई में 22 कैरेट सोना 47,180 और 24 कैरेट सोना 48,180 पर चल रहा है. कोलकाता में 22 कैरेट सोना 47,490 रुपए है, वहीं 24 कैरेट सोना 49,490 रुपए हैं. चेन्नई में 22 कैरेट सोने की कीमत 45,400 और 24 कैरेट 49,530 रुपए पर है. ये कीमतें प्रति 10 ग्राम सोने पर हैं.
अगर चांदी की बात करें तो वेबसाइट के मुताबिक, प्रति किलोग्राम चांदी की कीमत 68,000 रुपए प्रति किलो है. दिल्ली में चांदी 69,200 रुपए प्रति किलो बिक रही है. मुंबई और कोलकाता में भी चांदी की कीमत यही है. चेन्नई में चांदी की कीमत 73,200 रुपए प्रति किलो है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं