गोवा में विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने गुरुवार को अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस और आम आदमी पार्टी पर निशाना साधा. उन्होंने तृणमूल कांग्रेस के लिए कहा, "नई पार्टियां गोवा आ रही हैं और लोगों को उन्हें वोट देने के लिए खुश करने की कोशिश कर रही हैं, कोई उनसे पूछे कि उन्होंने पश्चिम बंगाल को कैसे संभाला है. पश्चिम बंगाल में मानव तस्करी, महिलाओं के खिलाफ अपराध, अपराध दर और अपमानजनक कानून व्यवस्था की स्थिति के सबसे अधिक मामले हैं." गौरतलब है कि पहली बार टीएमसी और आप पार्टी गोवा में विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए मैदान में उतर रहे हैं.
गोवा चुनावों में युवाओं और नए चेहरों को तरजीह देगी कांग्रेस : प्रदेश प्रमुख
AAP का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, "अगर हम दिल्ली की बात करें तो वहां जिन भी चीजों के निर्माण की जिम्मेदारी आप पार्टी की थी, उन्होंने वह सब केंद्र सरकार पर डाल दी और खुद एडवर्टाइजिंग पर ध्यान केंद्रित किया." बीजेपी चीफ ने कहा, "कांग्रेस ने 70 साल तक सरकार चलाई, उन्होंने जनता को उनके हाल पर छोड़ दिया. उनकी नीति चुनाव के समय वादे करने, प्रलोभन देने और वोट आकर्षित करने की थी." भाजपा प्रमुख बुधवार से गोवा में दो दिवसीय दौरे पर हैं. गोवा में चुनाव साल 2022 की शुरुआत में होने हैं.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
देखें VIDEO : गोवा में बाइक पर चुनाव प्रचार करते दिखे राहुल गांधी
गोवा विधानसभा में सदस्यों की संख्या 40 है, जिसमें से भाजपा के पास वर्तमान में 17 विधायक हैं और उन्हें महाराष्ट्रवादी गोमंतक पार्टी (एमजीपी), गोवा फॉरवर्ड पार्टी (जीएफपी) के विजय सरदेसाई और तीन निर्दलीय विधायकों का समर्थन प्राप्त है. जीएफपी और एमजीपी प्रत्येक के तीन विधायक हैं. दूसरी ओर कांग्रेस के 15 विधायक हैं.
गोवा में अरविंद केजरीवाल ने कहा टैक्सी वाले मिल जाएं तो उनकी सरकार बन जाए
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं