कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) अगले साल की शुरुआत में होने वाले विधानसभा चुनाव (Goa Assmebly Elections 2022) से पहले एक दिन के गोवा दौरे पर हैं. इस बीच कांग्रेस की राज्य इकाई ने राहुल गांधी का वीडियो ट्वीट किया है. जिसमें वह गोवा में एक मोटरसाइकिल टैक्सी 'पायलट' पर सवार होकर आजाद मैदान स्थित शहीद स्मारक पहुंचे. जहां उन्होंने माल्यार्पण कर शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित की.
Rahul Gandhi takes a ride on a 'pilot' - a traditional motor cycle taxi in Goa.#RahulGandhiWithGoa pic.twitter.com/MDlHuOzGjL
— Goa Congress (@INCGoa) October 30, 2021
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
गोवा दौरे के दारान राहुल गांधी ने तटीय गांव वेलसाओ में आज सुबह मछुआरों से भी बातचीत की. राज्य में विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी की रणनीति पर उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य गोवा के लोगों की आवाज बनना और उनके हितों की रक्षा करना है. हमारी पार्टी चुनावी प्रचार के दौरान लोगों की बात सुनने और उनकी चिंताओं को दूर करने पर जोर दे रही है. राहुल ने बुनियादी ढांचे और राज्य के "कोयला हब" बनने के मुद्दों को भी उठाया और कहा कि हम गोवा को कोल हब नहीं बनने देंगे. इससे यहां के पर्यावरण को बहुत नुकसान पहुंच रहा है.
"मोदीजी कांग्रेस की वजह से ज्यादा ताकतवर", गोवा पहुंचीं ममता बनर्जी ने कसा तंज
उन्होंने आगे कहा कि गोवा तीन बुनियादी ढांचा परियोजनाओं के कारण बरबाद हो रहा है. इनमें रेलवे ट्रैक और हाइवे का विस्तार व एक नई बिजली लाइन शामिल है. राज्य के निवासियों का मानना है कि इससे यहां के प्राचीन जंगलों को नुकसान पहुंचेगा और कोयले की धूल शहरों को प्रदूषित कर रही है. राज्य ने पिछले साल दिसंबर में मोल्लेम नेशनल पार्क और जैव विविधता हॉटस्पॉट भगवान महावीर अभयारण्य के आसपास चल रही परियोजनाओं के खिलाफ व्यापक विरोध देखा है. लोग लगातार "सेव मोलेम" और "नो टू कोल" अभियान चला रहे हैं. हमारी पार्टी राज्य के कमजोर स्थानीय लोगों के हितों की रक्षा करने का वादा करती है.
प्रशांत किशोर ने राहुल गांधी को दी नसीहत, बोले- दशकों तक रहेगा BJP का दबदबा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं