- अश्लील क्लिप विवाद में फंसे गोवा के डिप्टी सीएम
- साइबर पुलिस में दर्ज कराई शिकायत
- बोले- 'मेरा फोन हैक हो गया था'
गोवा के उप-मुख्यमंत्री चंद्रकांत कवलेकर पर विपक्षी पार्टी ने एक सामाजिक कार्यकर्ताओं के वॉट्सऐप ग्रुप में अश्लील क्लिप भेजने का आरोप लगाया है, जिसके बाद कवलेकर ने पुलिस में यह कहते हुए शिकायत दर्ज कराई है कि उनका फोन हैक हो गया था. जानकारी है कि कथित रूप से उनके फोन से इस ग्रुप में रविवार की आधी रात के बाद मैसेज भेजा गया था.
साइबर पुलिस में दी गई अपनी शिकायत में चंद्रकांत कवलेकर ने कहा है कि उनके फोन से इस वॉट्सऐप ग्रुप में जब यह क्लिप भेजी गई तो वो अपने फोन के 'आसपास भी नहीं थे और सो रहे थे.' उन्होंने कहा कि 'कुछ शरारती तत्वों ने' 'Villages of Goa' वॉट्सऐप ग्रुप में कुछ अश्लील सामग्री वाला एक वीडियो भेजा था. उन्होंने अपनी शिकायत में लिखा, 'वीडियो कुछ आपराधिक इरादों के साथ जानबूझकर मेरे नाम के साथ भेजा गया था.'
-
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज -
NDTV World Summit : क्या AI छीन लेगा नौकरियां? माइक वॉल्श ने दिया चौंकाने वाला जवाब
उन्होंने इस ओर ध्यान दिलाया कि यह वीडियो उनके कई ग्रुप्स के बजाय बस इसी ग्रुप में भेजा गया था. उन्होंने कहा कि 'जिस वक्त मैसेज भेजा गया है, उस वक्त मैं अपने फोन के आसपास भी नहीं था और सो रहा था. मेरा नाम और लोगों की नजरों में मेरी छवि खराब करने के लिए हाल के वक्त में ऐसी बहुत सी कोशिशें की गई हैं.' उन्होंने शिकायत में कहा है कि 'मैं ऐसे शरारती तत्वों और बेईमान लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करता हूं, जिन्होंने आपराधिक इरादों से मेरे फोन को हैक/छेड़छाड़ की है और अश्लील सामग्री अपलोड की है.'
बता दें कि विपक्षी पार्टियां भी उनके खिलाफ पुलिस में पहुंची हैं. गोवा कांग्रेस ने एक शिकायत लिखाई है और आरोप लगाया है कि कवलेकर ने सोमवार को 1.20 बजे वॉट्सऐप ग्रुप में अश्लील वीडियो भेजा था. वहीं गोवा फॉरवर्ड पार्टी की महिला विंग ने भी एक शिकायत लिखाई है.
बता दें कि चंद्रकांत कवलेकर ने पिछले साल कांग्रेस छोड़कर बीजेपी जॉइन किया था. इसके बाद उन्हें डिप्टी सीएम सहित दो पदभार मिले थे, वहीं गोवा फॉरवर्ड पार्टी के विजय सरदेसाई का नाम हटा दिया गया था.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं