- 15 साल में सरकारें बदलतीं रहीं पर सुदीन धावलीकर मंत्री बनते रहे
- मारकेम सीट से पांच बार से विधायक चुने जा रहे हैं धावलीकर
- 'आप' ने झूठे शपत्र पत्र का मामला दर्ज कराया था, कोर्ट में खारिज हुआ
प्रमोद सावंत गोवा के नए मुख्यमंत्री बन गए हैं. बताया जाता है कि सहयोगी दलों के साथ हुए समझौते के तहत बीजेपी के गठबंधन सहयोगियों के दो विधायक उप मुख्यमंत्री बन गए हैं. सावंत ने मनोहर पर्रिकर का स्थान लिया है. उनके अलावा दो उप मुख्यमंत्री गोवा फॉरवर्ड पार्टी के प्रमुख विजय सरदेसाई और महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी के विधायक सुदीन धावलीकर ने भी शपथ ली है.
सुदीन धावलीकर को सुदीन माधव धावलीकर भी कहा जाता है. गोवा में पांच बार से विधायक चुने जा रहे धावलीकर मारकेम सीट का प्रतिनिधित्व करते हैं. 62 वर्षीय धावलीकर का जन्म 21 नवंबर 1956 को हुआ था. पार्वतीबाई चौगुले कॉलेज में शिक्षित सुदीन महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी के नेता हैं.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
प्रमोद सावंत का गोवा का सीएम बनना तय, जानिए- इस डॉक्टर और किसान के बारे में सब कुछ
धावलीकर पिछले 15 साल से विभिन्न सरकारों के दौरान मंत्री रहे हैं. वे पर्रिकर सरकार में मनोहर पर्रिकर के बाद दूसरे नंबर के मंत्री रहे हैं. उनके पास पीडब्लूडी, ट्रांसपोर्ट और रिवर नेविगेशन विभाग हैं.
ब्यूनस आयर्स में जन्मे विजय सरदेसाई अब गोवा के उप मुख्यमंत्री बनेंगे, जानिए उनके बारे में
उनकी पार्टी महाराष्ट्र गोमांतक पार्टी वह राजनीतिक दल है जो सन 1961 में पुर्तगाली शासन खत्म होने के बाद सबसे पहले सत्तासीन हुई थी. पिछले 20 सालों में कई उतार-चढ़ाव हुए लेकिन धावलीकर ने अपनी पार्टी को जीवंत बनाए रखा.
VIDEO : BJP के प्रमोद सावंत होंगे गोवा के अगले मुख्यमंत्री: सूत्र
पिछले विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने धावलीकर पर आरोप लगाया था कि उन्होंने चुनाव के दौरान शपथ पत्र में अपनी शैक्षणिक योग्यता झूठी दर्शाई. उनके खिलाफ आम आदमी पार्टी ने केस भी दर्ज कराया था लेकिन पोंडा कोर्ट ने फर्जी डिग्री के आरोप वाले इस केस को खारिज कर दिया था.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं