पणजी:
भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की गोवा इकाई ने सोमवार को कहा कि उसने नियंत्रण रेखा (LoC) के पार भारतीय सेना द्वारा की गई सर्जिकल स्ट्राइक्स के लिए रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर के सम्मान में प्रस्तावित 'विजय जुलूस' स्थगित कर दिया गया है.
दक्षिणी गोवा से भारतीय जनता पार्टी के लोकसभा सदस्य नरेंद्र सवइकर ने मीडिया को बताया, 'रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर महत्वपूर्ण बैठकों में व्यस्त हैं, इसलिए वह मंगलवार को गोवा नहीं आ पाएंगे. इसलिए हमने (मंगलवार को होने वाले) 'विजय जुलूस' को स्थगित कर दिया गया है.'
सवइकर ने यह नहीं बताया कि जुलूस कब तक के लिए स्थगित किया गया है. पर्रिकर दोपहिया वाहनों पर सवार अपने 9,000 समर्थकों के साथ रैली में शामिल होने वाले थे. जुलूस वास्को में स्थित डबोलिम अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे से लेकर पणजी तक होना था. वह पणजी में एक जनसभा को भी संबोधित करने वाले थे.
जुलूस के समय को लेकर केवल विपक्ष ने ही नहीं, बल्कि बीजेपी के गठबंधन सहयोगियों ने भी आलोचना की थी. कुछ ने आरोप लगाया था कि बीजेपी जम्मू एवं कश्मीर में नियंत्रण रेखा के पार सेना द्वारा की गई कार्रवाई का राजनीतिक लाभ उठाने की कोशिश कर रही है.
(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
भारतीय जनता पार्टी, बीजेपी, गोवा, नियंत्रण रेखा, भारतीय सेना, सर्जिकल स्ट्राइक्स, मनोहर पर्रिकर, विजय जुलूस, Goa, BJP, Manohar Parrikar, Baramulla Attack, Surgical Strike