Gujarat Municipal Corporation Election Results 2021: गुजरात के निकाय चुनावों के शुरुआती रुझान में भारतीय जनता पार्टी (BJP) अच्छी खासी बढ़त बनाए हुए हैं. राज्य की छह नगरनिगमों की करीब 575 सीटों पर चुनाव हुआ है जिसमें बीजेपी सबसे अधिक सीटों पर बढ़त बनाकर नंबर वन की स्थिति में है. दूसरे स्थान पर कांग्रेस पार्टी (Congress) है लेकिन बीजेपी और कांग्रेस की बढ़त/जीत की सीटों में अच्छा खासा अंतर है. अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी (AAP) भी गुजरात निकाय चुनावों में मैदान में उतरी थी लेकिन अब तक उसे किसी भी नगरनिगम में अब तक उसका खाता नहीं खुल सकता मौजूदा रुझानों के अनुसार, निकायों की 576 सीटों में से बीजेपी (BJP) इस समय 255 सीटों पर बढ़त बनाए हैं. कांग्रेस को 45 सीटों पर बढ़त मिली है जबकि अन्य 21 सीटों पर बढ़त हासिल किए है. आम आदमी पार्टी यानी 'आप' का किसी भी नगरनिगम में खाता नहीं खुल पाया है और अभी सूची में उसका स्कोर '0' ही दिख रहा है. आम आदमी पार्टी (AAP) के इस प्रदर्शन पर केंद्रीय मंत्री और सांसद गिरिराज सिंह (Giriraj Singh) तंज कसने से नहीं चूके.
किसान आंदोलन को बदनाम करने की कोशिश कर रही BJP, हम नहीं होने देंगे कामयाब- किसान संयुक्त मोर्चा
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
#GujaratLocalBodyPolls के हैशटैग से एक यूजर द्वारा ट्वीट कर बीजेपी की बढ़त की सीटें 104 और कांग्रेस की 25 दिखाई थींं (यह उस समय का स्कोर था). ''आप'' की सीटों के आगे दो जीरो (00) लगे हुए थे और इसके आगे ब्रेकेट में ''अंडा'' लिखा हुआ था. इस पोस्ट पर गिरिराज सिंह ने चुटकी लेते हुए पूछा '''मेरा सवाल यह है कि एक अंडा से डबल अंडा ज्यादा होता है क्या?''
मेरा सवाल ये है की एक अंडा से डबल अंडा ज़्यादा होता है क्या ?? https://t.co/Fu0Zw5j5qa
— Shandilya Giriraj Singh (@girirajsinghbjp) February 23, 2021
कोरोना के दौरान भारत के हेल्थ सेक्टर ने जो मजबूती दिखाई उसे दुनिया ने देखा: PM मोदी
गौरतलब है कि गुजरात की अहमदाबाद, सूरत, राजकोट, वडोदरा, भावनगर और जामनगर नगर निगमों के लिए रविवार को चुनाव हुआ था. राज्य निर्वाचन आयोग के मुताबिक 46.1 प्रतिशत मतदाताओं ने मतदान किया था. आयोग की ओर से जारी अंतिम आंकड़ों के अनुसार अहमदाबाद में सबसे कम 42.5 प्रतिशत और जामनगर में सर्वाधिक 53.4 प्रतिशत मतदान हुआ. इसके अलावा राजकोट में 50.7 प्रतिशत, भावनगर में 49.5 प्रतिशत, वडोदरा में 47.8 प्रतिशत और सूरत में 47.1 प्रतिशत मतदान हुआ. विज्ञप्ति के अनुसार छह शहरों के कुल 1.14 करोड़ पंजीकृत मतदाताओं में से 52.83 लाख लोगों ने रविवार को मतदान किया था.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं