विज्ञापन
This Article is From Jul 30, 2011

गाजियाबाद में हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट का भंडाफोड़

इस मामले में सेक्स कारोबार से जुड़ी 18 लड़कियां और दो दलालों को एक घर से गिरफ्तार किया गया। लोनी के लक्ष्मी गार्डन इलाके में यह रैकेट चल रहा था।
गाजियाबाद: गाजियाबाद के लोनी इलाके में पुलिस ने एक हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। इस मामले में सेक्स कारोबार से जुड़ी 18 लड़कियां और दो दलालों को एक घर से गिरफ्तार किया गया। लोनी के लक्ष्मी गार्डन इलाके में यह रैकेट चल रहा था। पुलिस के मुताबिक उत्तरांचल, आंध्र प्रदेश और नेपाल से यहां लड़कियां लाई जाती थीं और दिल्ली में इनका सप्लाई होता था। पुलिस को शक है कि इस रैकेट से जुड़े कुछ लोग दिल्ली में हो सकते हैं, क्योंकि दिल्ली में पकड़े गए सेक्स रैकेट के चलते इन लोगों ने अपना नया ठिकाना गाजियाबाद बनाया था। फिलहाल पुलिस इनसे पूछताछ कर रही है।
लेखक के बारे में
img
NDTVIndia
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
सेक्स रैकेट, गाजियाबाद
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com