विज्ञापन
This Article is From Mar 09, 2013

जर्मन महिला रेप केस : उड़ीसा के पूर्व डीजीपी का फरार बेटा मोहंती गिरफ्तार

2006 में हुए जर्मन महिला से बलात्कार के फरार आरोपी बिट्टी मोहंती को गिरफ्तार कर लिया गया है। यह मामले राजस्थान के अलवर के एक होटल का है।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
कन्नूर/ केरल: एक जर्मन महिला के साथ बलात्कार के दोषी बिट्टी मोहंती को केरल पुलिस ने आज हिरासत में ले लिया। ओडिशा के पूर्व पुलिस महानिदेशक बीबी मोहंती का पुत्र बिट्टी करीब सात साल से फरार चल रहा था।

उधर, राजस्थान पुलिस ने बिट्टी की पहचान करते हुए कहा है कि गिरफ्तार किया गया शख्स बिट्टी मोहंती है। 

मोहंती खुद को आंध्र प्रदेश का बता कर सार्वजनिक क्षेत्र के एक बैंक में परिवीक्षाधीन अधिकारी के तौर पर काम कर रहा था। यहां के नजदीकी पझयांगादी से पुलिस ने उसे हिरासत में लिया।

कन्नूर के पुलिस अधीक्षक राहुल आर नायर ने बताया कि गिरफ्तार किए गए व्यक्ति पर धोखा देने, छद्म वेश धारण करने एवं जालसाजी करने का मामला दर्ज किया जाएगा। गिरफ्तारी की प्रकिया पूरी किए जाने के बाद उसे एक स्थानीय अदालत में पेश किया जा सकता है। इसके बाद उसे राजस्थान पुलिस को सौंपा जा सकेगा।

बैंक शाखा अधिकारियों को एक गुमनाम पत्र मिलने के बाद पुलिस को यहां पर बिट्टी की मौजूदगी को लेकर गुप्त सूचना मिली। पत्र में संदेह व्यक्त किया कि जो व्यक्ति आंध्र प्रदेश के निवासी होने का दावा कर रहा है वह बिट्टी हो सकता है।

सूत्रों ने बताया कि दिल्ली बलात्कार घटना के बाद बिट्टी सहित विभिन्न सेक्स अपराधों के अभियुक्तों की तस्वीर कई टेलीविजन चैनलों और इंटरनेट पर प्रसारित की गई थी।

माना जा रहा है 2006 में जमानत से फरार होने के बाद बिट्टी ने एमबीए डिग्री हासिल की और बैंक में प्रोबेशनरी अधिकारी की नौकारी पाने में वह कामयाब रहा।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
बिट्टी मोहंती, जर्मन महिला से रेप, बलात्कार, Bitti Mohanty, German National Rape, Rape
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com