फ्रांस के राष्ट्रपति फ्रांसवा ओलांद का फाइल फोटो...
                                                                                                                        
                                                                                चंडीगढ़: 
                                        चंडीगढ़ में पीएम नरेंद्र मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद ने इंडिया-फ्रांस बिजनेस समिट को संबोधित किया। बिजनेस समिट में पीएम मोदी ने कहा, 'महान ली कॉरबुजियर के बनाए इस शहर में राष्ट्रपति ओलांद का स्वागत कर खुशी हुई। मुझे पिछले वर्ष राष्ट्रपति ओलांद से 5 बार मिलने का मौका मिला।'
पीएम ने कहा, 'भारत पूरी दुनिया के लिए आशा और विश्वास का स्रोत है। भारत दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था है। हमारे पास आपके उत्पादों के लिए श्रम के साथ ही बाजार भी है। हमारी रणनीतिक साझेदारी केवल पेरिस और दिल्ली के बीच नहीं है, ये आप सभी के साथ भी है।'
फ्रांस के राष्ट्रपति ने बिजनेस समिट को संबोधित करते हुए कहा, यह एक असाधारण दौरा है। पहली बार ऐसा होगा कि फ्रांस की सेना की टुकड़ी भारत के गणतंत्र दिवस परेड में हिस्सा लेगी।
चंडीगढ़ के ऐतिहासिक रॉक गार्डन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फ्रांस के राष्ट्रपति ओलांद फ्रांस्वा का गर्मजोशी से स्वागत किया। राष्ट्रपति ओलांद रविवार दोपहर को तीन दिवसीय भारत दौरे पर चंड़ीगढ़ पहुंचे। यहां ओलांद पीएम मोदी के साथ एक व्यापार शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे तथा कई प्रमुख स्थलों का दौरा करेंगे। फ्रांस के राष्ट्रपति मंगलवार को दिल्ली में गणतंत्र दिवस परेड में मुख्य अतिथि के तौर पर भी शामिल होंगे।
हवाईअड्डे पर पंजाबी भांगड़ा और गाजे-बाजों के बीच ओलांद का भव्य स्वागत किया गया। पंजाब और हरियाणा के राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी ने अन्य अधिकारियों के साथ उनका स्वागत किया।
इससे कुछ समय पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ओलांद के भारत आगमन पर खुशी जताते हुए कहा कि भारत उनका स्वागत करते हुए खुशी और सम्मानित महसूस कर रहा है।
मोदी ने ओलांद के यहां पहुंचने से पहले एक ट्वीट में कहा, 'ओलांद का स्वागत है। गणतंत्र दिवस पर उन्हें मुख्य अतिथि के रूप में पाकर हम काफी खुश हैं और सम्मानित महसूस कर रहे हैं।'
ओलांद और पीएम मोदी के पहुंचने से पहले ही पूरे चंडीगढ़ में सुरक्षा पुख्ता कर दी गई थी। दोनों नेता भारत-फ्रांस शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। फ्रांस के राष्ट्रपति के साथ एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी यहां पहुंचा है। चंडीगढ़ शहर का डिजाइन स्विस-फ्रांसीसी वास्तुकार चार्ल्स-एदुएर्द जीनरेट-ग्रीस ने तैयार किया था।
दोनों नेता शहर के कई प्रमुख पर्यटन स्थलों रॉक गार्डन, कैपिटल कॉम्पलेक्स और सरकारी संग्रहालय एवं आर्ट गैलेरी का दौरा करेंगे। वे तीनों स्थानों पर 15-15 मिनट रुकेंगे।
शाम के समय दोनों अलग-अलग दिल्ली के लिए रवाना होंगे। ओलांद 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस की परेड में मुख्य अतिथि होंगे। ओलांद मोदी के साथ बातचीत करेंगे। इस दौरान दोनों देशों के बीच पेरिस एवं पठानकोट हमलों की पृष्ठभूमि में आतंकवाद विरोधी लड़ाई में सहयोग बढ़ाने के उपायों पर प्रमुखता से विचार होगा।
गणतंत्र दिवस परेड में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होने वाले ओलांद फ्रांस के पांचवें नेता होंगे। परेड में पहली बार ऐसा होगा, जब फ्रांस के सैनिक भारतीय सैनिकों के साथ राजपथ पर मार्च करेंगे।
                                                                        
A warm welcome to French President @fhollande. We are honoured & delighted to have him as the Chief Guest for Republic Day celebrations.
— Narendra Modi (@narendramodi) January 24, 2016
ओलांद और पीएम मोदी के पहुंचने से पहले ही पूरे चंडीगढ़ में सुरक्षा पुख्ता कर दी गई थी। दोनों नेता भारत-फ्रांस शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। फ्रांस के राष्ट्रपति के साथ एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी यहां पहुंचा है। चंडीगढ़ शहर का डिजाइन स्विस-फ्रांसीसी वास्तुकार चार्ल्स-एदुएर्द जीनरेट-ग्रीस ने तैयार किया था।
दोनों नेता शहर के कई प्रमुख पर्यटन स्थलों रॉक गार्डन, कैपिटल कॉम्पलेक्स और सरकारी संग्रहालय एवं आर्ट गैलेरी का दौरा करेंगे। वे तीनों स्थानों पर 15-15 मिनट रुकेंगे।
शाम के समय दोनों अलग-अलग दिल्ली के लिए रवाना होंगे। ओलांद 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस की परेड में मुख्य अतिथि होंगे। ओलांद मोदी के साथ बातचीत करेंगे। इस दौरान दोनों देशों के बीच पेरिस एवं पठानकोट हमलों की पृष्ठभूमि में आतंकवाद विरोधी लड़ाई में सहयोग बढ़ाने के उपायों पर प्रमुखता से विचार होगा।
गणतंत्र दिवस परेड में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होने वाले ओलांद फ्रांस के पांचवें नेता होंगे। परेड में पहली बार ऐसा होगा, जब फ्रांस के सैनिक भारतीय सैनिकों के साथ राजपथ पर मार्च करेंगे।
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
                                        फ्रांस, फ्रांसवा ओलांद, भारत-फ्रांस शिखर सम्मेलन, गणतंत्र दिवस 2016, चंडीगढ़, France, Francois Hollande, India-France Summit, Republic Day 2016, Chandigarh