विज्ञापन
This Article is From Nov 20, 2020

उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के पिता प्रभु दास का निधन

उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और बसपा प्रमुख मायावती के पिता प्रभु दास का बृहस्पतिवार को निधन हो गया. वह 95 वर्ष के थे.

उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के पिता प्रभु दास का निधन
उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और बसपा प्रमुख मायावती (फाइल फोटो)
नोएडा:

उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और बसपा प्रमुख मायावती के पिता प्रभु दास का बृहस्पतिवार को निधन हो गया. वह 95 वर्ष के थे. उन्होंने नोएडा के मेट्रो अस्पताल में बृहस्पतिवार की शाम चार बजे अंतिम सांस ली. इससे पूर्व वह नोएडा के ही इंडो गोल्ड अस्पताल में भर्ती थे तथा वेंटिलेटर पर थे. उनका स्वास्थ्य खराब होने पर उन्हें मेट्रो अस्पताल में बुधवार को भर्ती कराया गया था. उनके पार्थिव शरीर को उनके दिल्ली स्थित आवास पर ले जाया गया और अंतिम दर्शन के लिए रखा गया.

उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री तथा बसपा के वरिष्ठ नेता करतार सिंह नागर ने बताया कि प्रभु दयाल जी की नौ संतानें हैं जिनमें छह बेटे तथा तीन बेटियां है. उनके अनुसार उनका अंतिम संस्कार शुक्रवार को दिल्ली के इंद्रपुरी स्थित श्मशान घाट पर होगा.

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bahujan Samaj Party, Uttar Pradesh, Mayawati
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com