उत्तर प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री गायत्री प्रजापति (Gayatri Prasad Prajapati) को सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं मिली है. सुप्रीम कोर्ट ने प्रजापति को डिफॉल्ट जमानत देने से इनकार कर दिया है. सुप्रीम कोर्ट ने इसके लिए इलाहाबाद हाईकोर्ट जाने को कहा है. दरअसल, गायत्री प्रजापति ने अपने खिलाफ दर्ज मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में सुप्रीम कोर्ट में अर्जी दाखिल की थी और सुप्रीम कोर्ट से डिफॉल्ट जमानत की मांग की थी. ईडी के जोनल कार्यालय ने कथित तौर पर अप्रैल में प्रजापति और अन्य के खिलाफ धन शोधन निवारण अधिनियम ( PMLA) की विभिन्न धाराओं के तहत आरोप पत्र दायर किया था.
एजेंसी पूर्व कैबिनेट मंत्री से आय से अधिक संपत्ति के कथित कब्जे से संबंधित एक मामले में मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपों के तहत खनन विभाग की जांच कर रही है. प्रजापति की ओर से अदालत को डिफ़ॉल्ट जमानत के लिए प्रार्थना की गई. उन्होंने विशेष अदालत, लखनऊ द्वारा ED को हिरासत में दिए जाने को चुनौती दी. इस तरह की याचिका पर विचार करने से इनकार करते हुए पीठ ने कहा कि उचित उपाय के लिए हाईकोर्ट के सामने जाना होगा .
-
Ashwini Vaishnaw की कुर्सी के पीछे की ओर क्यों लगी है कील? | EXCLUSIVE | NDTV World Summit 2026 -
रेलमंत्री वैष्णव ने बताया बुलेट ट्रेन में देरी की क्या रहीं वजहें, जापानी मंत्री के आरोपों का दिया जवाब -
AI पर भारत में आएगा कानून, NDTV World Summit में बोले अश्विनी वैष्णव- चंद हफ्तों में आएगा कंसल्टेशन पेपर -
NDTV World Summit 2026: सेमीकंडक्टर, AI और बुलेट ट्रेन पर क्या है भारत का मेगा प्लान? अश्विनी वैष्णव ने बताया -
NDTV World Summit | हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने दी चेतावनी -
'भारत के लिए खतरा बिल्कुल रियल': NDTV वर्ल्ड समिट में माइक्रोसॉफ्ट के AI विशेषज्ञ निकोलस बट्स -
भारत में कब बनेगी 'मेड इन इंडिया' चिप? NDTV World Summit में अश्विनी वैष्णव ने बताया -
हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने भारत में दी सबसे बड़ी चेतावनी -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को क्यों पसंद हैं SRK? किस फिल्म के रीमेक में करना चाहती हैं काम? -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद हैं शाहरुख खान, बोलीं- ‘ओम शांति ओम’ के रीमेक में करना चाहती हूं काम
ये VIDEO भी देखें- सदर बाजार पुलिस स्टेशन 'देश का सर्वश्रेष्ठ थाना', जानिए करीब 160 साल पुराने थाने में क्या है खास
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं