- पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी कोरोना की चपेट में
- मुखर्जी ने ट्वीट कर दी जानकारी
- संपर्क में आए लोगों से कोविड टेस्ट कराने को कहा
कई बड़े नेताओं के कोरोनावायरस से संक्रमित होने की खबरों के बीच अब खुद पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के कोरोना संक्रमित होने की जानकारी सामने आई है. पूर्व राष्ट्रपति ने खुद सोमवार को ट्वीट कर जानकारी दी है कि वो कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. उन्होंने अपने संपर्क में आए लोगों को कोविड-19 टेस्ट कराने को कहा है. उन्होंने ट्वीट में लिखा, 'किसी दूसरे प्रॉसिज़र के लिए अस्पताल जाने पर आज मुझे पता चला है कि मैं कोविड-19 से संक्रमित हूं. मैं पिछले हफ्ते मेरे संपर्क में आए हुए लोगों से आग्रह करता हूं कि वो खुद को आइसोलेट करें और अपना कोविड-19 टेस्ट करा लें.'
On a visit to the hospital for a separate procedure, I have tested positive for COVID19 today.
— Pranab Mukherjee (@CitiznMukherjee) August 10, 2020
I request the people who came in contact with me in the last week, to please self isolate and get tested for COVID-19. #CitizenMukherjee
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
बता दें कि इसके पहले गृहमंत्री अमित शाह, पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और जल संसाधन मंत्री अर्जुन मेघवाल भी कोरोना संकमित पाए गए हैं, और इनका इलाज चल रहा है.
बता दें कि अब तक केंद्र सहित कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों सहित भारतीय जनता पार्टी के कई नेता कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं. केंद्र में गृहमंत्री अमित शाह के संक्रमित निकलने के बाद कई नेताओं ने खुद को सेल्फ आइसोलेट कर लिया था. वहीं, केंद्रीय कृषि राज्यमंत्री कैलाश चौधरी भी संक्रमित पाए गए थे.
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी कोरोना संक्रमित थे, दो-तीन हफ्तों के इलाज के बाद अब वो निगेटिव हैं. उन्हें पिछले हफ्ते डिस्चार्ज कर दिया गया था. कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा और उनकी बेटी भी कोविड से संक्रमित हैं. मध्य प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग भी रविवार को कोविड संक्रमित पाए गए हैं. उन्होंने रविवार को इसकी जानकारी दी थी.
Video: भारत में कोरोना मामलों की स्थिति में सुधार?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं