विज्ञापन
This Article is From Nov 25, 2019

अजित पवार के दावे पर महाराष्ट्र के पूर्व सीएम ने बीजेपी पर साधा निशाना, कहा- अगर आप भरोसा नहीं...

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण ने आरोप लगाया कि बीजेपी, एनसीपी नेता अजित पवार का इस्तेमाल लोगों को 'भ्रमित' करने के लिए कर रही है.

अजित पवार के दावे पर महाराष्ट्र के पूर्व सीएम ने बीजेपी पर साधा निशाना, कहा- अगर आप भरोसा नहीं...
बीजेपी लोगों को भ्रमित करने के लिए अजित पवार का इस्तेमाल कर रही : अशोक चव्हाण
मुंबई:

कांग्रेस के सीनियर नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण ने रविवार रात को आरोप लगाया कि बीजेपी, एनसीपी नेता और नवनियुक्त उप-मुख्यमंत्री अजित पवार का इस्तेमाल लोगों को 'भ्रमित' करने के लिए कर रही है. चव्हाण की यह प्रतिक्रिया रविवार को अजित पवार की ओर से किए गए ट्वीट के बाद आई है जिसमें उन्होंने कहा कि वह अब भी राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) में हैं और शरद पवार उनके नेता हैं. कांग्रेस नेता ने ट्वीट किया, ‘‘अंग्रेजी में कहावत है अगर आप भरोसा नहीं दिला सकते तो उन्हें भ्रमित कर दीजिए. भाजपा ने किसी और के कंधे पर बंदूक रखकर ठीक वहीं काम कर रही है.'' 

महाराष्ट्र में 'ऑपरेशन' लोटस की तैयारी में BJP? कभी कांग्रेस-NCP-शिवसेना में रहे इन 4 नेताओं को सौंपी जिम्मेदारी!

उन्होंने एक वीडियो भी साझा किया जिसमें विधायक पार्टी के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल और मल्लिकार्जुन खड़गे से मिलने के बाद होटल में चहलकदमी करते हुए दिख रहे हैं. चव्हाण ने कहा, ‘‘सभी विधायक एकजुट और मजबूत हैं.''

NCP नेता नवाब मलिक दावा- पार्टी के तीन विधायकों को BJP निजी विमान से ले गई दिल्ली, लेकिन...

उल्लेखनीय है कि अजित पवार ने कई ट्वीट कर भाजपा नेताओं के बधाई संदेश पर धन्यवाद ज्ञापित किया और कहा कि भाजपा-एनसीपी गठबंधन पूरे पांच साल महाराष्ट्र में स्थिर सरकार देगा. हालांकि, एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने अजित पवार के दावे के खारिज करते हुए साफ कर दिया कि महाराष्ट्र में भाजपा से गठबंधन का सवाल नहीं है. 

Video: महाराष्‍ट्र में आखिर क्‍या है बीजेपी का गेम प्‍लान?

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Maharashtra, Ashok Chavan, Ajit Pawar
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com