विज्ञापन
This Article is From Sep 17, 2020

विदेश मंत्रालय ने कहा, पाकिस्‍तान के साथ पड़ोसी वाले सामान्‍य संबंध चाहता है भारत लेकिन...

आतंकवाद के मसले पर पाकिस्‍तान को जवाब में उठाए गए कदमों के बारे में वी मुरलीधरन ने कहा, 'सरकार के लगातार प्रयासों के परिणामस्‍वरूप पाकिस्‍तान से 'पोषित' आतंकवाद को लेकर अंतरराष्‍ट्रीय समुदाय की चिंता बढ़ी है.

विदेश मंत्रालय ने कहा, पाकिस्‍तान के साथ पड़ोसी वाले सामान्‍य संबंध चाहता है भारत लेकिन...
पाकिस्‍तान को लेकर भारत की मौजूदा नीति को लेकर विदेश राज्‍यमंत्री वी. मुरलीधरन ने स्थिति स्‍पष्‍ट की
  • कहा, आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई करे पाकिस्‍तान
  • अपनी जमीन का प्रयोग आतंकी गतिवधियों के लिए न होने दे
  • आतंकवाद के मुद्दे पर उठाए गए कदमों के बारे में दी जानकारी
नई दिल्ली:

पाकिस्‍तान (Pakistan)के साथ भारत (India )सामान्‍य पड़ोसी के संबंध चाहता है लेकिन इस्‍लामाबाद को आतंकवाद (terrorism) के खिलाफ विश्‍वसनीय कार्रवाई करके इसके लिए उपयुक्‍त माहौल तैयार करना चाहिए. यह बात विदेश मामलों के राज्‍यमंत्री वी मुरलीधरन (V Muraleedharan) ने गुरुवार को यह बात कही. राज्‍यसभा में पाकिस्‍तान को लेकर भारत की मौजूदा नीति को लेकर पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा, 'पाकिस्‍तान के साथ भारत पड़ोसी वाले सामान्‍य संबंध चाहता है लेकिन इसके लिए इस्‍लामाबाद को माहौल बनाया चाहिए. उसे यह सुनिश्चित करना होगा कि अपनी जमीन का इस्‍तेमाल वह सीमा पार आतंकवादा के लिए नहीं होने देगा.' 

पाकिस्‍तान की ओर से 'गलत नक्‍शा' लगाने पर भारत ने जताया विरोध, NSA की मीटिंग छोड़ी..

आतंकवाद के मसले पर पाकिस्‍तान के जवाब में उठाए गए कदमों के बारे में वी मुरलीधरन ने कहा, 'सरकार के लगातार प्रयासों के परिणामस्‍वरूप पाकिस्‍तान से 'पोषित' आतंकवाद को लेकर अंतरराष्‍ट्रीय समुदाय की चिंता बढ़ी है. जमात-उद-दावा, लश्‍कर-ए-तोएबा, जैशे मोहम्‍मद और हिजबुल मुजाहिदीन जैसे आतंकी संगठनों को की गतिविधियों को लेकर भी पाकिस्‍तान पर दबाव बढ़ा है. सहयोगी देशों ने पाकिस्‍तान से कहा है कि वह अपनी जमीन का किसी भी तरह से आतंकी गतिविधियों के लिए इस्‍तेमाल नहीं होने देंगे.'

पुलवामा हमले की ज़िम्मेदारी कबूल नहीं करने को लेकर भारत ने पाकिस्तान को फटकारा

विदेश राज्‍य मंत्री ने यह भी कहा कि किसी भी तरह आतंकवाद की निंदा के भारत के आह्वार को इंटरनेशनल कम्‍युनिटी ने स्‍वीकार किया है और यह बात विभिन्‍न देशों की द्विपक्षीय बातचीत के बाद जारी साझा दस्‍तावेजों से स्‍पष्‍ट हुई है.

जनरल बिपिन रावत ने कहा- पाक ने दुस्‍साहस किया तो भारी पड़ेगा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India, Pakistan, Terrorism, Neighbourly Relations, Foreign Ministry
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com