विज्ञापन
This Article is From Jul 28, 2020

7,000 km की उड़ान भरकर कल भारत आ रहा है Rafale Jets का पहला बैच, जानिए क्या है पूरा शेड्यूल

पहले बैच में फ्रांस से पांच राफेल विमान भारत आ रहे हैं. ये विमान बुधवार को हरियाणा के एयरफोर्स स्टेशन पहुंचेंगे. अगले महीने इनका भारतीय वायुसेना में इंडक्शन किया जाना है,

7,000 km की उड़ान भरकर कल भारत आ रहा है Rafale Jets का पहला बैच, जानिए क्या है पूरा शेड्यूल
राफेल जेट्स का अगले महीने IAF में इंडक्शन किया जाना है.
  • पांच राफेल जेट्स ने फ्रांस से भरी उड़ान
  • कल अंबाला एयरबेस पहुंचेंगे
  • अगले महीने IAF में किए जाएंगे शामिल
नई दिल्ली:

बहुचर्चित राफेल डील के तहत फ्रांस से भारत को मिलने वाले राफेल फाइटर जेट्स के पहले बैच ने सोमवार को भारत के लिए उड़ान भर दी थी. पहले बैच में फ्रांस से पांच राफेल विमान भारत आ रहे हैं. ये विमान बुधवार को हरियाणा के अंबाला एयरफोर्स स्टेशन पहुंचेंगे. अगले महीने इनका भारतीय वायुसेना में इंडक्शन किया जाना है, यानी अगले महीने से ये फाइटर जेट्स औपचारिक रूप से भारतीय वायु सेना में शामिल हो जाएंगे.

बता दें कि दोनों देशों के बीच 2016 में 59,000 करोड़ की राफेल डील हुई थी, जिसके तहत भारत ने फ्रांस से 36 राफेल फाइटर जेट खरीदे थे. इन फाइटर जेट्स को फ्रेंच एविएशन कंपनी दसॉ ने बनाया है. इन 36 विमानों से पहले पांच विमान बुधवार को भारत पहुंच जाएंगे.

यह भी पढ़ें: राफेल विमानों के पहले बैच ने फ्रांस से भरी उड़ान, परसों पहुंचेंगे अम्बाला; देखें VIDEO

क्या है राफेल जेट्स का शेड्यूल?

ये राफेल जेट सोमवार को साउथ फ्रांस के बोर्डू स्थित मेरिंग्या एयरबेस से भारत के लिए उड़े. इन विमानों को 7,000 किलोमीटर की दूरी तय करनी है. विमानों को इस दौरान बस एक स्टॉप- संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में फ्रांस के एक एयरबेस- पर उतरना है. 7,000 किलोमीटर की इस उड़ान के दौरान एयर-टू-एयर रिफ्यूलिंग होगी, यानी हवा में ही ईंधन भरा जाएगा.

राफेल जेट्स सात घंटों से कुछ ज्यादा की उड़ान के बाद सोमवार रात UAE में फ्रांस के अल धाफरा एयरबेस पर रुके थे. यहां से जेट्स फिर भारत के लिए उड़ान भरेंगे. बुधवार को इन्हें अंबाला के एयरफोर्स स्टेशन पर पहुंचना है.

यह भी पढ़़ें: चीन को मिलेगा कड़ा जवाब, राफेल विमानों को HAMMER मिसाइल से लैस करने की है तैयारी: रिपोर्ट 

बता दें कि भारतीय वायुसेना के 12 पायलट्, और इंजीनियरिंग क्रू मेंबरों को इस फाइटर जेट के लिए पूरी तरह से ट्रेनिंग दी गई है. दसॉ ने मैन्युफैक्चरिंग के बाद इन्हें भारत को सौंप दिया था लेकिन जेट्स को फ्रांस में पायलट्स और टेक्नीशियन्स की ट्रेनिंग के लिए अभी वहीं रखा गया था. पिछले साल अक्टूबर में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह फ्रांस के तीन दिवसीय दौरे पर गए थे, जहां दसॉ एविएशन की फैसिलिटी में उन्होंने पूजा की थी फिर एक जेट में बैठे थे. 

सोमवार को फ्रांस स्थित भारतीय दूतावास ने बताया कि '10 राफेल जेट्स की डिलीवरी वक्त पर पूरी कर ली गई है. इनमें से पांच भारत आ रहे हैं और पांच फ्रांस में ही ट्रेनिंग मिशन के लिए रहेंगे. बाकी 36 विमानों की डिलीवरी भी 2021 के अंत तक निर्धारिक किए गए शेड्यूल तक पूरी कर ली जाएगी.'

Video: 5 राफेल लड़ाकू विमान कल पहुंचेगा अंबाला के वायुसेना एयरबेस

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rafale Jets News, Rafale Jet Fighter Deal, Rafale Jets First Batch To Reach Ambala
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com