कैलिफोर्निया में फायरिंग : पढ़ें - अमेरिका में गोलीबारी की सात बड़ी घटनाएं

कैलिफोर्निया में फायरिंग : पढ़ें - अमेरिका में गोलीबारी की सात बड़ी घटनाएं

प्रतीकात्मक फोटो

नई दिल्ली:

कैलीफोर्निया में ताजा गोलीबारी की घटना, दिसंबर 2012 में सैंडी हुक एलिमेंट्री स्कूल शूटिंग के बाद भीड़ पर गोलियां चलाने की सबसे बड़ी वारदात है, जिसमें 26 लोग मारे गए थे। अमेरिका में इस तरह भीड़ को निशाना बनाने (मास शूटिंग) का इतिहास रहा है। पिछले कुछ समय में हुई बड़ी मास शूटिंग की घटनाएं इस प्रकार हैं-

  • 1 अक्टूबर 2015 को रोजेबर्ग शहर के अम्पकुआ कम्युनिटी कॉलेज में हुई गोलीबारी में 10 लोग मारे गए थे और 7 घायल हुए था। हमलावर क्रिस्टोफर हार्पर ने कॉलेज में अंधाधुंध गोलियां चलाईं थीं।
  • 16 जुलाई, 2015 को टेनेसी के चटनूगा मिलिट्री शूटिंग में 4 नौसैनिक और एक नेवी सेलर मारा गया था व दो और लोग घायल हुए थे। हमलावर मोहम्मद यूसुफ ने सेना से जुड़ी दो इमारतों पर फायरिंग की थी।
  • 17 जून, 2015 को चार्ल्सटन के उस चर्च में गोलीबारी की गई थी जिसमें अफ्रीकी मूल के लोग जाते थे। गोली चलाने वाले का नाम डायलन रूफ था। हमले के बाद वह पकड़ा गया।
  • 24 अक्टूबर 2014 को मैरिसविले पिलचुक हाई स्कूल में शूटिंग हुई थी। गोली चलाने वाला एक छात्र था। इस गोलीबारी में 4 छात्र मारे गए थे।
  • 16 सितंबर 2013 को वॉशिंगटन नेवी यार्ड में गोलीबारी हुई थी जिसमें 12 लोग मारे गए थे और 9 घायल हुए थे। बाद में हमलावर को मार गिराया गया।
  • 7 जून 2013 को कैलीफोर्निया के सैंटा मोनिका के कॉलेज में गोलीबारी हुई थी जिसमें 4 लोग मारे गए थे और 4 घायल हुए थे। हमलावर जॉन जवाहिरी ने लाइब्रेरी में अंधाधुंध गोलियां चलाईं थीं। बाद में पुलिस की कार्रवाई में वह मारा गया।
  • 4 दिसंबर 2012 को सैंडी हुक एलिमेंट्री स्कूल में मास शूटिंग हुई थी जिसमें 26 लोग मारे गए थे। हमलावर एडम लांजा ने जिन 26 लोगों को गोलियां से भून दिया था उनमें 20 छात्र थे। एडम की उम्र सिर्फ 20 साल थी। घटना के बाद उसने अपनी मां और खुद को भी गोली मार ली थी।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com