विज्ञापन
This Article is From Jul 03, 2011

दिल्ली में राजघाट बिजली घर में आग

राजधानी में राजघाट पर स्थित बिजली घर में रविवार सुबह आग लग गई। एहतियात के तौर पर आसपास के इलाके को खाली करा लिया गया।
New Delhi: राजधानी में महात्मा गांधी के समाधि स्थल राजघाट पर स्थित बिजली घर में रविवार सुबह आग लग गई। अग्निशमन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि उन्हें आग लगने की सूचना सुबह 11 बजकर 40 मिनट पर मिली। सूचना मिलते ही 22 दमकल गाड़ियों को तुरंत घटनास्थल की ओर रवाना कर दिया गया। आग लगने के थोड़ी देर बाद ही एहतियात के तौर पर आसपास के इलाके को खाली करा लिया गया। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चला है।
लेखक के बारे में
img
NDTVIndia
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
आग, राजघाट, पावर स्टेशन
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com