पुलिस को लेकर बहुत से लोगों के मन में अलग-अलग तरह की छवि होती है, लेकिन कुछ जांबाज जवान अपनी बहादुरी और नेकदिली से दुनिया को दिखा देते हैं कि, पुलिस वाले न केवल अपनी जान जोखिम में डाल कर दूसरों की रक्षा करते हैं, बल्कि उनके सीने में भी दिल होता है, जो अपने देशवासियों के लिए धड़कता है. एक ऐसे ही काबिल पुलिस के जवान का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है और उनकी बहादुरी की खूब चर्चा हो रही है.
जान जोखिम में डाल बचाई लोगों की जिंदगी
इंस्टाग्राम पर 'Proudly say i from Morena' नाम के अकाउंट से शेयर हुए इस वीडियो में एक जवाब जलती हुई गैस सिलेंडर को बुझाता नजर आता है. सिलेंडर के पास कोई भी शख्स नजर नहीं आता, बस पीछे से कई लोगों की आवाजें सुनाई देती हैं. एक बहादुर जवान बड़ी ही सूझबूझ से इस सिलेंडर में लगी आग को बुझाने की कोशिश करता दिखता है. पहले वह लकड़ी के बल्ले से रेगुलेटर बंद करने की कोशिश करता है, लेकिन जब ऐसा नहीं कर पाता तो फिर पानी डाल कर सिलेंंडर को ठंडा करता है और फिर उसे खड़ा कर रेगुलेटर बंद करता है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
यहां देखें वीडियो
बहादुरी को सलाम कर रहे लोग
वीडियो को कैप्शन देते हुए लिखा है, ‘चंबल के जवान भिण्ड-थाना देहात में पदस्थ आरक्षक सुभाष तोमर द्वारा सरसईपुरा में एक घर में सिलेंडर में लगी आग को बहादुरी और सूझबूझ से के साथ बुझाया.' इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को करीब 3 लाख लाइक्स मिले हैं और लोग इस बहादुर जवान के सूझबूझ की तारीफ कर रहे हैं. एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, 'ऐसे देशभक्तों को राष्ट्रीय सम्मान देना चाहिए.' वहीं दूसरे ने लिखा, 'जिस तरह वह रेगुलेटर बंद करने से पहले प्रार्थना करते हैं, उसे सलाम.' जबकि तीसरे ने लिखा, 'बहादुरी को सलाम.'
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं