पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने ईस्ट-वेस्ट मेट्रो कॉरिडोर के उद्घाटन समारोह में आमंत्रित नहीं किए जाने पर शुक्रवार को एतराज जताया. उन्होंने कहा कि जब वह रेल मंत्री थीं तब उनकी टीम को इस परियोजना को मंजूरी दिलाने के लिए 'बहुत पापड़ बेलने' पड़े थे. त्वरित परिवहन मेट्रो नेटवर्क के ईस्ट-वेस्ट गलियारे के पहले चरण का मंगलवार को रेल मंत्री पीयूष गोयल ने उद्घाटन किया था, लेकिन तृणमूल कांग्रेस आमंत्रित सदस्यों की सूची में ममता बनर्जी का नाम गायब होने की वजह से इस कार्यक्रम से दूर रही थी.
जहां दिया था ममता बनर्जी ने धरना, बीजेपी ने भी मांगी उसी जगह पर प्रदर्शन की इजाजत
-
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज -
NDTV World Summit : क्या AI छीन लेगा नौकरियां? माइक वॉल्श ने दिया चौंकाने वाला जवाब
ममता बनर्जी ने विधानसभा में कहा, 'हमने ईस्ट-वेस्ट मेट्रो परियोजना के लिए कड़ी मेहनत की थी. सही मायने में हमें उसकी मंजूरी के लिए बहुत पापड़ बेलने पड़े. जब मुझे इस उद्घाटन के बारे में भी नहीं बताया गया तो मुझे बहुत बुरा लगा.' वह 2009 से 2011 तक रेल मंत्री थीं. इस मेट्रो परियोजना का पहला चरण साल्ट लेक के सेक्टर पांच और साल्ट लेक स्टेडियम को जाड़ने वाला 4.88 किलोमीटर लंबा गलियारा है.
भारत में जल्द पहली बार नदी के नीचे दौड़ेगी ट्रेन, रेल मंत्री पीयूष गोयल ने शेयर किया ये VIDEO
पश्चिम बंगाल के राजनीतिक दलों पर राजनीतिक प्रदूषण फैलाने का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री ने माकपा और कांग्रेस की, भाजपा के सामने राजनीतिक रूप से हथियार डाल देने को लेकर आलोचना की. उन्होंने कहा, 'कांग्रेस जितना माकपा के करीब जाएगी, वह उतना ही अपना महत्व गंवाएगी. जहां भी क्षेत्रीय दल मजबूत हैं, वहां सही मायने में कांग्रेस का कोई अस्तित्व नहीं है.' मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि वह अन्य मुख्यमंत्रियों को पत्र लिखकर उनसे एनपीआर की प्रक्रिया नहीं करने की अपील करेंगी 'क्योंकि यह एनआरसी की 'पूर्वपीठिका' है.'
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं