देश में सोमवार से कोविड-19 का वैक्सीनेशन शुरू हो गया है. दूसरे चरण के वैक्सीनेशन ड्राइव के तहत वृद्ध-बुजुर्गों और गंभीर बीमारियों से पीड़ित 45 साल से ज्यादा के उम्र के लोगों को वैक्सीन लगाई जा रही है. वैक्सीनेशन शुरू होने के साथ कई राजनीतिक हस्तियों ने कोविड की वैक्सीन लगवानी शुरू कर दी है. आज जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और सांसद फारूक अब्दुल्ला ने भी कोविड-19 के खिलाफ वैक्सीन लगवाई.
उनके बेटे और नेशनल कान्फेंस पार्टी के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने आज वैक्सीन लेते हुए की उनकी तस्वीर ट्विटर पर शेयर की. उन्होंने लिखा, 'श्रीनगर के SKIMS अस्पताल के डॉक्टरों, नर्सों और स्टाफ का बहुत शुक्रिया. आज मेरे 85 साल के पिता और मां ने कोविड वैक्सीन की पहली डोज ली. मेरे पिता को कई सारी स्वास्थ्य समस्याएं हैं. इनमें से एक किडनी ट्रांसप्लांट के लिए वो इम्यूनोसप्रेसेंट्स पर हैं. अगर वो वैक्सीन ले सकते हैं तो आप भी ले सकते हैं.'
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
Thank you to the doctors, nurses and staff at SKIMS, Srinagar. Today my 85 year old father & my mother had their first COVID jab. My father has a number of health issues including being on immunosuppressants for a kidney transplant. If he can get the vaccine, you should as well. pic.twitter.com/V6yo1zyuGR
— Omar Abdullah (@OmarAbdullah) March 2, 2021
बता दें कि आज कांग्रेस नेता अजय माकन ने भी दिल्ली में टीका लगवाया है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन ने भी आज वैक्सीन ली है. वहीं कोविशील्ड टीके का निर्माण करने वाली सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के प्रमुख अदार पूनावाला की पत्नी नताशा पूनावाला ने भी आज वैक्सीन लगवाई है. आज-कल में अब तक कई बड़े हस्तियों ने टीके का पहला डोज ले लिया है. खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कल दिल्ली AIIMS जाकर टीका लगवाया था.
यह भी पढ़ें: 102 साल के रिटायर्ड आर्मी ऑफिसर ने कोविड वैक्सीन लेने की बताईं ये दो वजहें, देखें VIDEO
बता दें कि केंद्रीय स्वास्थ्य ने बताया कि वैक्सीनेशन की शुरुआत होने के पहले दिन ही सोमवार की रात साढ़े आठ बजे तक ऑनलाइन और आरोग्य सेतु ऐप के जरिए 29 लाख से भी ज्यादा लोगों ने रजिस्ट्रेशन करा लिया था.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं