विज्ञापन
This Article is From Jun 25, 2020

बदल जाएगा 'Fair & Lovely' स्किन क्रीम का नाम, 'Fair' शब्द को हटाएगी कंपनी

स्किन कलर को लेकर भेदभाव करने का आरोप झेलने वाले "Fair & Lovely" स्किन क्रीम के ब्रांड का नाम आखिरकार बदलने वाला है. कंपनी अपने इस पुराने ब्रांड नेम से "Fair" शब्द हटाने जा रही है. कंपनी की ओर से गुरुवार को जानकारी दी गई है कि वो अपनी क्रीम "Fair & Lovely" का नाम बदलने जा रही है. 

बदल जाएगा 'Fair & Lovely' स्किन क्रीम का नाम, 'Fair' शब्द को हटाएगी कंपनी
"Fair & Lovely" स्किन क्रीम के ब्रांड का नाम आखिरकार बदलने वाला है.
  • ''Fair & Lovely' बदलेगा अपना नाम
  • Hindustan Unilever ने दी जानकारी
  • नाम से 'Fair' शब्द हटाएगी कंपनी
बेंगलुरु:

स्किन कलर को लेकर भेदभाव करने का आरोप झेलने वाले "Fair & Lovely" स्किन क्रीम के ब्रांड का नाम आखिरकार बदलने वाला है. कंपनी अपने इस पुराने ब्रांड नेम से "Fair" शब्द हटाने जा रही है. कंपनी की ओर से गुरुवार को जानकारी दी गई है कि वो अपनी क्रीम "Fair & Lovely" का नाम बदलने जा रही है. ग्लोबल कंज्यूमर कंपनी Unilever की इंडियन यूनिट Hindustan Unilever ने गुरुवार को कहा कि वो अपनी स्किन क्रीम की रीब्रांडिंग करने जा रही है. कंपनी पर स्किन कलर और गहरे रंग की त्वचा को लेकर दशकों से स्टीरियोटाइप यानी दुराग्रह पैदा करने के आरोप लगते रहे हैं, जिसके बाद आखिरकार कंपनी ने अब यह फैसला लिया है. 

Hindustan Unilever ने कहा है कि कंपनी अपने ब्रांड के नाम में 'Fair' शब्द इस्तेमाल करना बंद कर देगी. कंपनी ने यह भी बताया कि उसने नए नाम के लिए अप्लाई किया है, जिसके लिए अभी रेगुलेटरी अप्रूवल नहीं मिला है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Fair And Lovely Cream, Hindustan Unilever, Skin Color Stereotypes
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com