विज्ञापन
This Article is From Mar 14, 2019

जो ब्रिज हुआ हादसे का शिकार, वहां चल रहा था मरम्मत का काम: मुंबई फुटओवर ब्रिज घटना का चश्मदीद

मुंबई (Mumbai) के छत्रपति शिवाजी टर्मिनस (Chhatrapati Shivaji Terminus) के पास फुटओवर ब्रिज (Foot Overbridge Collapses) गिर गया.

Also Read in
Mumbai Foot Overbridge Collapses के चश्मदीद
  • मुंबई में फुटओवर ब्रिज करने से बड़ा हादसा
  • चश्मदीद ने बताया सुबह भी चल रहा था मरम्मत का काम
  • पुल का एक हिस्सा निकलकर सड़क पर जा गिरा
मुंबई:

मुंबई (Mumbai) के छत्रपति शिवाजी टर्मिनस (Chhatrapati Shivaji Terminus) के पास फुटओवर ब्रिज (Foot Overbridge Collapses) गिर गया है. हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई जबकि 33 लोग घायल हैं. मुंबई पुलिस (Mumbai Police) के मुताबिक, 'टाइम्‍स ऑफ इंडिया बिल्डिंग के पास सीएसटी (CST) के प्‍लेटफॉर्म संख्‍या एक को बीटी लेन से जोड़ने वाला फुटओवर ब्रिज गिर गया है. घायलों को अस्‍पताल ले जाया गया है. हादसे की वजह से ट्रैफिक भी प्रभावित हुआ है. यात्रियों को वैकल्पिक रूट से जाने को कहा गया है. वरिष्‍ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं. घटना के वक्त वहां मौजूद लोगों ने मदद करनी शुरू की जिसकी वजह से स्थिति कुछ नियंत्रण में दिखी. 

PHOTOS: तस्‍वीरों में देखें मुंबई में सीएसटी के पास फुटओवर ब्रिज हादसे के बाद का हाल

चश्मदीद ने बताया कि जिस वक्त पुल का हिस्सा टूट कर गिरा, वह पास में ही खड़ा था. पुल पर भारी संख्या में लोग शामिल थे जिसमें ज्यादातर महिलाएं थी. घटना शाम 7.30 बजे के आस-पास की है, उस समय ज्यादातर लोग अपने कामों को खत्म करके घर की तरफ जा रहे थे. पुल पर भीड़ का भी यहीं कारण था. चश्मदीद के अनुसार घायलों में फल बेचने वाली महिला से लेकर अस्पताल की नर्स तक शामिल हैं. उन्होंने बताया कि फुट ओवर ब्रिज का एक हिस्सा जब गिरा तो सड़क पर काफी गाड़ियां थी. ब्रिज का हिस्सा एक टैक्सी के ऊपर गिरा. 

पेट्रोल के दामों में बढ़ोतरी, डीजल के दामों में गिरावट, जाने आज की कीमत

वहां मौजूद लोग मदद के लिए दौड़े. तुरंत गाड़ी के ऊपर से मलबा हटाया और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल की तरफ रवाना किया गया. चश्मदीद ने बताया कि जैसे-जैसे मलबा हट रहा था वैसे-वैसे लोग वहां से निकलते जा रहे थे. कुछ ही देर में प्रशासन के अधिकारी भी वहां पहुंच चुके थे. चश्मदीद ने बताया कि करीब 20 से 25 लोग घायल थे. जिन्हें वहां मौजूद लोगों ने खुद अपने हाथों से अस्पताल के लिए रवाना किया. चश्मदीद के मुताबिक इस पुल पर मरम्मत का काम आज सुबह भी हो रहा था बावजूद इसको बंद नहीं किया गया और लोग इससे गुजरते गए. 1984 में बने इस पुल को लाखों लोग रोज इस्तेमाल करते हैं.    

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mumbai, Mumbai News, Chhatrapati Shivaji Terminus, Foot Over Bridge Collapses
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com