नई दिल्ली:
विदेश मंत्री एसएम कृष्णा ने शुक्रवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। केंद्रीय मंत्रिमंडल में संभावित फेरबदल से दो दिन पूर्व यह कदम उठाकर उन्होंने सबको चौंका दिया है। अब सबकी नजर इस महत्वपूर्ण पद के उत्तराधिकारी पर है।
प्रधानमंत्री कार्यालय के एक अधिकारी ने बताया कि कांग्रेस के निष्ठावान नेता और कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री 80 वर्षीय कृष्णा ने अपना इस्तीफा प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को भेज दिया है।
संभावना है कि मनमोहन सिंह हिमाचल प्रदेश में रैली के लिए रवाना होने से पहले रविवार को सुबह लगभग 10 बजे अपने मंत्रिमंडल का विस्तार करेंगे और कुछ मंत्रियों के विभागों में फेरबदल करेंगे।
कृष्णा ने ऐसे समय में इस्तीफा दिया है, जब कर्नाटक के दो पूर्व मुख्यमंत्री बेंगलुरू-मैसूर एक्सप्रेसवे परियोजना में कथित अनियमितताओं के लिए लोकायुक्त की जांच का सामना कर रहे हैं।
मई 2009 में जब संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सत्ता में वापस आई थी, तब कृष्णा को देश का विदेश मंत्री नियुक्त किया गया था।
सूत्रों ने बताया कि कृष्णा को कर्नाटक में होने वाले विधानसभा चुनाव से पूर्व राज्य में कांग्रेस पार्टी की कमान सौंपी जा सकती है।
कृष्णा के इस्तीफे के बाद विदेश मंत्री के रूप में उनका उत्तराधिकारी कौन होगा, इस बारे में अटकलें तेज हो गई हैं।
केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री कपिल सिब्बल, सूचना एवं प्रसारण मंत्री अम्बिका सोनी तथा केरल से कांग्रेस के सांसद शशि थरूर के नाम भी अगले विदेश मंत्री पद के लिए चर्चा में हैं। थरूर भी विदेश राज्यमंत्री रह चुके हैं।
मंत्रिमंडल में रविवार को होने वाले फेरबदल को लेकर प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और सोनिया गांधी की बैठक भी हुई है। यह मुलाकात करीब एक घंटे चली। इसके बाद अंबिका सोनी और मुकुल वासनिक ने सोनिया गांधी से मुलाकात की। अंबिका सोनी और मुकुल वासनिक वापस संगठन में जाएंगे। बताया जा रहा है कुछ नए चेहरों को मंत्रिमंडल में शामिल किया जा सकता है।
सूत्रों के मुताबिक कुछ और मंत्रियों के भी इस्तीफ़ा देने के आसार हैं। सुबोधकांत सहाय पर तलवार लटक रही है। दूसरी ओर, ज्योतिरादित्य सिंधिया, सचिन पायलट और मिलिंद देवड़ा को तरक्की मिलने के आसार नजर आ रहे हैं।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
External Affairs Minister SM Krishna, SM Krishna, SM Krishna Resigns, विदेशमंत्री एसएम कृष्णा, एसएम कृष्णा, एसएम कृष्णा का इस्तीफा