एक तरफ पाकिस्तान अमन और शांति की बात कर रहा है और दूसरी तरफ सीमा पर लगातार गोलीबारी जारी है. जम्मू कश्मीर (Jammu and Kashmir) के कुपवाड़ा (Kupwara) में देर रात आंतकवादियों के साथ शुरू हुई गोलीबारी तड़के सुबह तक जारी रही. कुपवाड़ा के हंदवाड़ा में सेना ने 2 से 3 आतंकियों को घेर लिया था.जानकारी के मुताबिक इस मुठभेड़ में दो आतंकी मार गिराए गए हैं तो वहीं एक जवान घायल बताया जा रहा है. भारत पाकिस्तान तनाव के बीच पिछले कई दिनों से लगातार आतंकियों के घुसपैठ की कोशिश को नाकाम किया जा रहा है. पाक सेना की तरफ से सीजफायर का उल्लंघन भी किया जा रहा है. पुंछ और रजौरी जिलों में सीमा रेखा के पास 6 सेक्टरों में नागरिक बस्तियों पर पाकिस्तान की तरफ से भारी गोलीबारी की गई थी. जिसमें एक महिला की मौत हो गई थी जबकि एक जवान के घायल होने की भी सूचना है.
पाकिस्तान को आतंकियों के खात्मे के लिए मिले थे F-16, भारत के खिलाफ किया इस्तेमाल
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
गुरुवार को भारतीय सेना की तरफ से पाकिस्तान की गोलाबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया गया. सेना के एक अधिकारी के मुताबिक यह लगातार 7वां दिन है जब पाकिस्तान ने नियंत्रण रेखा के पास अग्रिम चौकियों को निशाना बनाकर सीजफायर का उल्लंघन किया है. एक रक्षा प्रवक्ता ने कहा, ‘पाकिस्तानी सेना ने बिना किसी उकसावापूर्ण कार्रवाई के जम्मू कश्मीर (Jammu and Kashmir) के सुंदरबन, मानकोटे, खारी करमारा, डेगवार सेक्टरों में नियंत्रण रेखा पर करीब तीन बजे से गोलाबारी की और छोटे हथियारों से गोलीबारी की और संघर्षविराम का उल्लंघन किया.'
क्या पायलट की रिहाई पाकिस्तान पर दबाव का नतीजा?
वहीं दूसरी तरफ जम्मू-कश्मीर (Jammu and Kashmir) के राज्यपाल सत्यपाल मलिक को उनके सलाहकार विजय कुमार ने बीते कुछ दिनों के घटनाक्रमों के मद्देनजर राज्य के सुरक्षा हालात के बारे में बृहस्पतिवार को जानकारी दी. प्रवक्ता ने बताया कि राज्यपाल को समग्र कानून व्यवस्था और बीते कुछ दिनों के दौरान के सुरक्षा परिदृश्य और राज्यभर में शांति और सद्भाव बनाए रखने के लिए नागरिक और पुलिस प्रशासन द्वारा किये गए उपायों के बारे में जानकारी दी गई.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं