कोरोना काल के बाद आई डिजिटल क्रांति में वर्क फ्रॉम होम (Work From Home) का जो चलन कायम हुआ है, वो सामान्य स्थिति आने के बाद भी जारी रहेगा. टीसीएस (TCS) ने इसी का संकेत देते हुए अपने कर्मचारियों से 25/25 मॉडल के लिए तैयार रहने को कहा है. यह मॉडल 2025 से लागू किया जाना है. टीसीएस के प्रवक्ता ने कहा, इस मॉडल के तहत एक वक्त में सिर्फ 25 फीसदी कर्मचारी ही ऑफिस में होंगे. साथ ही कर्मचारी अपने कामकाज का सिर्फ 25 फीसदी समय ही ऑफिस में बिताएंगे. बाकी का काम WFH के जरिये हो सकेगा.
20 फीसदी नई नौकरियां वर्क फ्रॉम होम में होंगी, युवाओं को नई डिजिटल Skill की दरकार
प्रवक्ता ने कहा, मौजूदा दौर में उसके सिर्फ 5 फीसदी कर्मचारी ही ऑफिस से काम कर रहे हैं. लेकिन कैलेंडर ईयर 2021 के खत्म होते-होते हम कर्मचारियों को ऑफिस आने के लिए प्रोत्साहित करेंगे, ताकि धीरे-धीरे 25-25 मॉडल को लागू किया जा सके. यह कार्य चरणबद्ध तरीके से किया जाएगा. इससे पहले टीसीएस अपने कर्मचारियों से 15 नवंबर से ऑफिस की लोकेशन पर लौटने को कहा था.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
दुनिया भर में कोरोना के मामलों में भारी गिरावट के बाद यह निर्णय़ लिया गया था. कंपनी ने स्पष्ट किया है कि कामकाज का हाइब्रिड मॉडल ज्यादातर जगहों पर भविष्य में स्थायी रूप ले रहा है. इसके तहत ऑफिस आकर कर्मचारी के काम करने या घर या अन्य रिमोट लोकेशन (remote working)से काम करने का तरीका शामिल है.
टीसीएस ने यह भी बताया है कि उसने अपने कर्मचारियों और उनके आश्रितों के लिए एक व्यापक कारपोरेट वैक्सीनेशन प्रोग्राम शुरू किया है. हालांकि आईटी कंपनी का कहना है कि देश की 70 फीसदी कामगार आबादी का पूर्ण टीकाकरण हो चुका है. जबकि 95 फीसदी को कम से कम कोरोना का एक टीका मिल चुका है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं