विज्ञापन
This Article is From Aug 24, 2021

ED ने धन शोधन मामले में कथित ठग का बंगला, कीमती कारें जब्त कीं

केंद्रीय एजेंसी ने ट्विटर पर कहा, ''ईडी ने सुकेश चंद्रशेखर मामले में चेन्नई में समुद्र तट के करीब स्थित एक आलीशान बंगला, 82.5 लाख रुपये नकद, दो किलो सोना, 16 शानदार कारें और अन्य महंगे सामान जब्त किए हैं.

ED ने धन शोधन मामले में कथित ठग का बंगला, कीमती कारें जब्त कीं
प्रतीकात्मक तस्वीर.
चेन्नई/नई दिल्ली:

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने सोमवार को कहा कि उसने धन शोधन के एक मामले में कथित तौर पर करोड़ों रुपये की रंगदारी के आरोपी सुकेश चंद्रशेखर का चेन्नई में समुद्र तट के पास स्थित एक बंगला, 82.5 लाख रुपये नकद और एक दर्जन से अधिक कीमती कारों को जब्त किया है.एजेंसी ने चंद्रशेखर और अन्य के खिलाफ दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) द्वारा दर्ज प्राथमिकी के आधार पर धन शोधन का मामला दर्ज किया था.

200 करोड़ की रंगदारी मांगने के आरोपी सुकेश के बंगले पर ED का छापा, भारी मात्रा में नकदी और कई गाड़ियां बरामद

केंद्रीय एजेंसी ने ट्विटर पर कहा, ''ईडी ने सुकेश चंद्रशेखर मामले में चेन्नई में समुद्र तट के करीब स्थित एक आलीशान बंगला, 82.5 लाख रुपये नकद, दो किलो सोना, 16 शानदार कारें और अन्य महंगे सामान जब्त किए हैं.'' चंद्रशेखर निर्वाचन आयोग (ईसी) रिश्वत मामले में भी आरोपी है और राष्ट्रीय राजधानी की रोहिणी जेल में बंद है. उसे हाल ही में दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ ने यहां के एक व्यवसायी से 50 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने के आरोप में गिरफ्तार किया था.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
ED, ED Seizes Bungalow-valuable Cars, Money Laundering Case
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com