सुशांत सिंह राजपूत मामले (Sushant Singh Rajput Case) में जांच कर रही प्रवर्तन निदेशालय को कुछ अहम जानकारियां मिली हैं. सूत्रों ने गुरुवार को यह जानकारी दी. सूत्रों के मुताबिक, प्रवर्तन निदेशालय (ED) को सुशांत सिंह राजपूत के 4 बैंक अकॉउंट मिले हैं. सूत्रों ने बताया कि सुशांत सिंह राजपूत के दो खातों कोटक बैंक और एचडीएफसी बैंक के खाते से रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) को पैसे ट्रांसफर किए गए थे. पता चला है कि सुशांत के कार के लिए भी लोन लिया था.
सूत्रों के मुताबिक, सुशांत ने कार के लिए लोन लिया था उनके पास 2 कारें हैं. मुम्बई के बाहरी इलाके में सुशांत सिंह राजपूत का एक छोटा फार्म हाऊस भी है. यह फार्म हाउस पावनी नाम की जगह पर है. सूत्रों ने बताया कि सुशांत का गोरेगांव में एक अपार्टमेंट भी है.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
सूत्रों के अनुसार, प्रवर्तन निदेशालय को मुंबई की प्राइम लोकेशन में रिया चक्रवर्ती और उसके परिवार की 2 संपत्तियों का पता चला है. ये संपत्तियां हाल ही में खरीदी गई हैं. निदेशालय ने रिया चक्रवर्ती से इन संपत्तियों के दस्तावेज दिखाने के लिए कहा है.
इससे पहले, बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती से पूछताछ के लिए प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शुक्रवार को मुंबई दफ्तर में बुलाया है. यह जानकारी ईडी के सूत्रों द्वारा मिली थी. 7 अगस्त यानी इसी शुक्रवार को ED मुंबई दफ्तर में रिया चक्रवर्ती से पूछताछ होगी. सूत्रों के मुताबिक. रिया चक्रवर्ती को समन जारी किया गया है. इसके लिए ED ने सवालों की एक लंबी फेहरिस्त तैयार की है.
प्रवर्तन निदेशालय रिया चक्रवर्ती से तीन चरणों में लंबी पूछताछ होगी. इस पूछताछ में रिया के सुशांत सिंह राजपूत से व्यक्तिगत और व्यवसायिक संबंधों को लेकर गहरी पड़ताल की जाएगी. इस मामले में ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग का मामला दर्ज किया है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं