विज्ञापन
This Article is From Jul 21, 2017

लालू यादव की बेटी मीसा के सीए के खिलाफ ईडी ने दाखिल की चार्जशीट

आरोप-पत्र विशेष अदालत के न्यायाधीश नरेश कुमार मल्होत्रा की अदालत में दाखिल किए गए हैं. मामले की अगली सुनवाई 9 अगस्त को होगी.

लालू यादव की बेटी मीसा के सीए के खिलाफ ईडी ने दाखिल की चार्जशीट
मीसा भारती (फाइल फोटो )
  • धन शोधन मामले में पटियाला हाउस कोर्ट में दाखिल हुआ चार्जशीट
  • इस मामले की अगली सुनवाई 9 अगस्त को होगी
  • ईडी ने मई में इस मामले में पहला आरोप-पत्र दायर किया था
नई दिल्ली: राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के परिवार की मुश्किलें खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं. प्रवर्तन निदेशालयन (ईडी) ने शुक्रवार को लालू यादव की बेटी और राजद सांसद मीसा भारती के सीए राजेश अग्रवाल के खिलाफ धन शोधन मामले में पटियाला हाउस कोर्ट में चार्जशीट दाखिल किया है. सूत्रों के अनुसार, आरोप-पत्र विशेष अदालत के न्यायाधीश नरेश कुमार मल्होत्रा की अदालत में दाखिल किए गए हैं. मामले की अगली सुनवाई 9 अगस्त को होगी. 

यह भी पढ़ें :  

लालू के खिलाफ मामला दर्ज करने के लिए ईडी कर रहा सीबीआई की एफआईआर की जांच

प्रवर्तन निदेशालय ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में मीसा भारती को जारी किया समन

ईडी ने सीए राजेश अग्रवाल, व्यवसायी भाइयों सुरेंद्र जैन व वीरेंद्र जैन और अन्य कंपनियों सहित 35 अभियुक्तों के खिलाफ आरोप-पत्र दाखिल किया है. अग्रवाल पर जैन बंधुओं, सुरेंद्र जैन और वीरेंद्र जैन की मदद से संदिग्ध लेनदेन के जरिए काले धन को सफेद करने का आरोप है. ईडी ने जैन बंधुओं को 20 मार्च को गिरफ्तार किया था. ईडी ने मई में इस मामले में अपना पहला आरोप-पत्र दायर किया था. इसके बाद  22 मई को अग्रवाल को गिरफ्तार किया था.

वीडियो देखें ः  लालू की बेटी मीसा भारती और दामाद के तीन ठिकानों पर ED का छापा



मीसा के पति को भी मदद पहुंचाने का आरोप

राजेश अग्रवाल पर कुछ लेनदेन के साथ मीसा भारती के पति की कंपनी 'मिशैल पैकर्स एंड प्रिंटर्स प्राइवेट लिमिटेड' को भी मदद पहुंचाने का आरोप है. गौरतलब है कि ईडी ने 10 जुलाई को राजद सांसद मीसा भारती को समन जारी किया था. अधिकारियों ने कहा था कि  उनके पति शैलेश कुमार को भी इस मामले में तलब किए जाने की संभावना है.

(इनपुट आईएएनएस से)

 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Misa Bharti, ED, Chargesheet, RJD, Money Laundering
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com