विज्ञापन
This Article is From Jul 21, 2016

बस इतनी बात पाकिस्तान समझ जाए, तो कश्मीर समस्या का हल चुटकी में...

बस इतनी बात पाकिस्तान समझ जाए, तो कश्मीर समस्या का हल चुटकी में...
कश्मीर में तैनात सुरक्षाकर्मी (फाइल फोटो)
नई दिल्ली: कश्मीर की समस्या एक बार देश में सुर्खियों पर है। पिछले 15 दिनों से जम्मू-कश्मीर के कई जिलों में कर्फ्यू लगा हुआ है। लोग भी परेशान हैं और सरकारें भी परेशान है। उधर, पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान ने कश्मीर पर भारतीय सुरक्षा बलों की कार्रवाई का विरोध किया और पाकिस्तान में काला दिन मनाया। फिलहाल वहां नवाज शरीफ की सरकार है।

कश्मीर की समस्या का हल क्या है, क्या होगा यह कोई नहीं जानता। भारत दशकों से वहां आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई लड़ रहा है। भारतीय सुरक्षा बल के कई सैनिक वहां शहीद हो चुके हैं। तमाम प्रदर्शनों में कश्मीरी लोगों ने भी जान गंवाई है। लेकिन वास्तविक मायने में शांति अभी तक नहीं आई... पाकिस्तान आए दिन कश्मीर का राग देश व अंतरराष्ट्रीय मंचों पर अलापता रहता है। लेकिन, इन सबके बीच आजकल एक ऑडियो काफी वायरल हो रहा है। यह ऑडियो क्लिप 6.48 मिनट का है और इसमें इस गंभीर कश्मीर समस्या का साधारण सा या कहें आसान सा जवाब है। एक आसान सी समझ और इसे पाकिस्तान को समझाने की कोशिश है।

इस ऑडियो में लाहौर से एक इरफान नाम के साहब पाकिस्तान में राजनीतिक रसूख रखने वाले याकूब शेरवानी साहब से बात कर रहे हैं।

कराची से इरफान याकूब साहब को कहते हैं कि कई दिनों से एक परेशानी का मसला ढूंढ रहा हूं, लेकिन समस्या बढ़ती जा रही है उसका हल नहीं निकल रहा है। बातचीत में इरफान बताते हैं कि वह कराची में एक स्कूल चलाते हैं। बच्चों के तालीम देते हैं।

इरफान कहते हैं कि उन्होंने कराची में एक साहब के बच्चे को पढ़ाया था। वालिद (पिता) के मना करने के बाद भी बार बार पढ़ाने की कोशिश की। मौका मिलने पर तीन बार बच्चे को पढ़ाया। अपनी बातें उसके दिमाग में ठूस दी। लेकिन इरफान यह भी बताते हैं कि बच्चे के वालिद हमेशा मना करते रहे। फिर भी इरफान दावा करते हैं कि उन्होंने बच्चे को पढ़ाया।
इरफान कहते हैं कि अब कई बरस हो गए हैं। बच्चा बड़ा हो गया है। और अब हमें बच्चा चाहिए और वालिद मना कर रहे हैं। वे कहते हैं क्यों  दें, यही समस्या है।

इस पर याकूब साहब जवाब देते हैं : आपको बच्चा क्यों दे, बच्चा उनका है। वालिद कहते हैं , क्यों दे, जबरजस्ती पढ़ाया बच्चे को, बच्चा क्यों दें।

याकूब साहब का जवाब : बच्चा उनका, आपने जबरजस्ती पढ़ाया। आपका दिमाग खराब तो नहीं हो गया। बच्चा क्यों चाहिए। आपका दिमाग दुरुस्त नहीं है। आप वक्त जाया कर रहे हैं।

बस इसके बाद याकूब साहब के सामने इरफान बताते हैं कि वह भारत से बोल रहे हैं। रेडियो मिर्ची से नवेद हैं। वह कहते हैं कि यही बात है कि कश्मीर आपको क्यों दिया जाए। कश्मीर की यही  बात वह जाकर बिलावल भुट्टो को समझाएं कि आखिर भारत कश्मीर क्यों दे।

नवेद ने याकूब साहब से कहा, सियासी ताल्लुक के चलते बिलावल को समझाएं... भुट्टो का बयान की कश्मीर का इंच इंच वापस ले लूंगा, गलत है। बयान वापस ले लें। 'बच्चा हमारा है, हम ही रखेंगे अच्छे से'।

फिर, याकूब साहब ने नवेद पर परेशान करने का आरोप लगाया। कहा, कश्मीर के लोगों पर अत्याचार हो रहा। इस पर नवेद कहते हैं, हिन्दुस्तान की आवाम कहें याकूब साहब। लेकिन इस पूरी बातचीत में याकूब साहब के पास बच्चे (कश्मीर) को लेकर पूछे गए प्रश्न का फिर कोई जवाब नहीं था।

इस मुद्दे पर एनडीटीवी ने जब रेडियो की दुनिया का जाना पहचाना नाम आरजे नवेद खान से बात की तो उन्होंने बताया कि यह ऑडियो करीब दो साल पुराना है। अब फिर वायरल हो गया है। व्हाट्सऐप पर खूब चल रहा है। उन्होंने कहा, कश्मीर मसला निपट जाए, वहां हमारे लोग हैं, हमारे साथ रहें। वह कहते हैं कि बचपन से सुनते आए हैं, आखिर क्यों नहीं हल होता। कश्मीर के मसले पर नवेद कहते हैं कश्मीर हमारा है तो आवाम भी हमारी है... हमें उनका भी ख्याल रखना है।
 
(शानदार अंदाज में आरजे नवेद)

लेकिन, कश्मीर पर एक साधारण-सा हल पाकिस्तान को समझाने के आइडिया पर नवेद कहते हैं कि यह सब बिलावल भुट्टो के बयान के बाद हुआ। फेसबुक पर कई लोगों ने उनसे इस जुड़ा सवाल करने की सलाह दी। नवेद बताते हैं कि पाकिस्तान में भी उनके काफी फैन हैं। उन्होंने कहा कि बिलावल से बात नहीं हो सकती थी। किसी ने याकूब साहब का नंबर दिया था। सो कर दिया।

नवेद बताते हैं कि स्टूडियो में पाकिस्तान के लोगों के बहुत फोन आते हैं। वे भी हमारे शो बहुत सुनते हैं और मजा लेते हैं। दुबई में भी लाखों पाकिस्तानी हैं। जब भी जाता हूं, काफी प्यार मिलता है। तमाम लोग फेसबुक पर जुड़े हैं। पाकिस्तानी फैन्स की ख्वाहिश है कि पाकिस्तान का मुर्गा शो शुरू होना चाहिए। नवेद कहते हैं कि  आने वाले वक्त में वहां जरूर जाऊंगा। वहां के लोग भी बहुत मोहब्बत करते हैं। वे बताते हैं कि दिल्ली से ज्यादा कराची में लोग सुनते उनके फैन हैं... यह बात फेसबुक में फैन फॉलोइंग को देखकर समझ में आती है।

बता दें कि पाकिस्तान में पिछली सरकार में सत्ताधारी दल पाकिस्तान पीपल्स पार्टी के कद्दावर नेता बिलावल भुट्टो ने दो साल पहले एक जनसभा में घोषणा की थी कि भारत से कश्मीर की एक-एक इंच जमीन का हिस्सा वापस लेंगे। उनके इस बयान की भारत ने निंदा की थी।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
डार्क मोड/लाइट मोड पर जाएं
Previous Article
जम्‍मू-कश्‍मीर चुनाव : पहले चरण में किस पार्टी के कितने करोड़पति उम्‍मीदवार? जानिए कितनी है औसत संपत्ति
बस इतनी बात पाकिस्तान समझ जाए, तो कश्मीर समस्या का हल चुटकी में...
कंगना रनौत को 'इमरजेंसी' पर राहत नहीं, 6 सितंबर को फिल्म नहीं होगी रिलीज
Next Article
कंगना रनौत को 'इमरजेंसी' पर राहत नहीं, 6 सितंबर को फिल्म नहीं होगी रिलीज
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com