विज्ञापन
This Article is From Feb 14, 2018

जानिये सीएम केजरीवाल क्या बोले, जब DU की एक छात्रा ने कहा- हैप्पी वैलेंटाइन डे

दिल्ली विश्वविद्यालय की एक छात्रा ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को वेलेंटाइन डे की शुभकामनांए दीं, जिस पर उसे जवाब मिला कि नफरत को प्यार से ही जीता जा सकता है.

Also Read in
जानिये सीएम केजरीवाल क्या बोले, जब DU की एक छात्रा ने कहा- हैप्पी वैलेंटाइन डे
अरविंद केजरीवाल (फाइल फोटो)
नई दिल्ली: दिल्ली विश्वविद्यालय की एक छात्रा ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को वेलेंटाइन डे की शुभकामनांए दीं, जिस पर उसे जवाब मिला कि नफरत को प्यार से ही जीता जा सकता है. सीएम केजरीवाल अपनी सरकार के तीन वर्ष पूरा होने पर फोन और सोशल मीडिया पर लोगों के सवालों का जवाब दे रहे थे, तभी एक छात्रा ने फोन कर उन्हें वैलेंटाइन डे की शुभकामनाएं दीं.

यह भी पढ़ें - 'AAP' के तीन साल: सीएम केजरीवाल ने जल्द ही मुफ्त Wi-Fi मुहैया कराने का वादा दोहराया

पहले तो इस शुभकामना से सीएम केजरीवाल शरमा गये. मगर जब उसने मुख्यमंत्री से पूछा कि युवाओं के लिए उनका क्या संदेश है तो केजरीवाल ने कहा कि देश में जाति और धर्म के नाम पर विभाजन का प्रयास हो रहा है.

उन्होंने कहा, ‘नफरत का जवाब नफरत नहीं है, नफरत को प्यार और मोहब्बत से जीता जा सकता है.’

VIDEO : रणनीति इंट्रो : 'आप' सरकार के तीन साल पूरे हुए

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Arvind Kejrwal, DU
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com