विज्ञापन

12वीं के टॉपर्स को ही एडमिशन देते हैं दिल्ली के ये बड़े कॉलेज, इतनी जाती है कटऑफ

दिल्ली के टॉप कॉलेजों में एडमिशन पाने के लिए CUET में हाई स्कोर लाना पड़ता है. कई कॉलेज 12वीं के टॉपर्स और सीयूईटी में ज्यादा स्कोर करने वालों को ही पढ़ने का मौका देते हैं. जानिए बड़े कॉलेजों में कट-ऑफ कितनी जाती है.

12वीं के टॉपर्स को ही एडमिशन देते हैं दिल्ली के ये बड़े कॉलेज, इतनी जाती है कटऑफ
हंसराज कॉलेज में बीकॉम (ऑनर्स) की कटऑफ 900 के आसपास रही.

Delhi Top Colleges Cut-off: दिल्ली के टॉप कॉलेजों में पढ़ने का सपना हर स्टूडेंट्स का होता है, लेकिन सिर्फ कुछ ही छात्रों को यहां एडमिशन मिल पाता है. 12वीं में टॉप करने वाले और CUET में हाई स्कोर लाने वाले छात्रों को ही ये कॉलेज एडमिशन देते हैं. अगर आप भी इस साल दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के टॉप कॉलेज से पढ़ाई करना चाहते हैं, तो इस आर्टिकल में जानिए किस कॉलेज में कितना कट-ऑफ जाता है.

यह भी पढ़ें- NCERT का E-Magic Box: अब मोबाइल बनेगा बच्चों का नया गुरु, जानें कैसे काम करता है यह जादुई APP

CUET DU Cutoff 2026: टॉप कॉलेज के लिए कितना स्कोर चाहिए

सीयूईटी यूजी 2026 के रिजल्ट के बाद डीयू अपनी कॉलेज-वाइज और प्रोग्राम-वाइज कटऑफ जारी करेगा. पिछले ट्रेंड्स को देखें तो 2026 में भी हाई-डिमांड कोर्सेज के लिए 700 से ज्यादा स्कोर जरूरी माना जा रहा है. खासकर बीकॉम (ऑनर्स), BA (ऑनर्स) इकोनॉमिक्स, पॉलिटिकल साइंस और साइकोलॉजी जैसे कोर्सेज में कटऑफ 750 से 900 से ज्यादा तक जा सकती है. साइंस स्ट्रीम में कंप्यूटर साइंस, मैथ्स और स्टैटिक्स जैसे कोर्स के लिए 720-760 के बीच स्कोर सेफ माना जा रहा है.

किन कॉलेजों में सबसे ज्यादा कटऑफ जाती है

1. हिंदू कॉलेज में पॉलिटिकल साइंस और इकोनॉमिक्स की कटऑफ पिछले साल 2025 में 900 से ज्यादा तक पहुंची थी.

2. लेडी श्री राम कॉलेज फॉर वुमेन में साइकोलॉजी और पॉलिटिकल साइंस के लिए 920 से ज्यादा तक स्कोर गया.

3. हंसराज कॉलेज में बीकॉम (ऑनर्स) की कटऑफ 900 के आसपास रही.

4. मिरांडा हाउस (Miranda House) में ह्यूमिनिटीज कोर्सेज में 880 से ज्यादा का स्कोर पहुंचा.

5. किरोड़ीमल और रामजस जैसे कॉलेजों में भी 850 से ज्यादा स्कोर पर ही एडमिशन मिलने की उम्मीद रहती है.

कटऑफ किन फैक्टर्स पर निर्भर करती है

कटऑफ हर साल कई कारणों से बदलती है. CUET का पेपर लेवल, छात्रों की संख्या, किसी कोर्स की डिमांड, सीटों की उपलब्धता और कैटेगरी-वाइज रिजर्वेशन जैसे फैक्टर्स इस पर सीधा असर डालते हैं. अगर पेपर आसान आता है, तो कटऑफ ज्यादा जाती है, जबकि कठिन पेपर में स्कोरिंग थोड़ी नीचे रह सकती है.

क्या 700 से कम स्कोर पर DU के टॉप कॉलेजों में एडमिशन मिल जाएगा

अगर आपका स्कोर 600-680 के बीच है, तो भी डीयू के कई अच्छे कॉलेजों में प्रोग्राम कोर्स या कुछ साइंस कोर्स में मौका मिल सकता है. ईविंग कॉलेजेस और कम डिमांड वाले कोर्स में कटऑफ कम ही रहती है. ऐसे में डीयू में एडमिशन 700 स्कोर के आसपास मिल जाता है, लेकिन अच्छे कॉलेजों और टॉप कोर्सेस के लिए ज्यादा स्कोर की जरूरत पड़ती है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com