विज्ञापन
This Article is From Jun 03, 2017

DMK नेता एम करुणानिधि का 94वां जन्‍मदिन, विपक्ष जमावड़ा कर राष्‍ट्रपति चुनाव से पहले करेगा शक्ति प्रदर्शन

इस कार्यक्रम को विपक्ष का शक्ति प्रदर्शन कहा जा रहा है. तृणमूल कांग्रेस सांसद डेरेक ओ ब्रायन, CPM महासचिव येचुरी और NCP प्रमुख शरद पवार के भी समारोह में शामिल होने का कार्यक्रम है.

DMK नेता एम करुणानिधि का 94वां जन्‍मदिन, विपक्ष जमावड़ा कर राष्‍ट्रपति चुनाव से पहले करेगा शक्ति प्रदर्शन
शनिवार को एम करुणानिधि के 94वें जन्‍मदिवस पर समारोह चेन्‍नई में आयोजित होगा.(फाइल फोटो)
  • विपक्षी दलों के नेता होंगे एकजुट
  • राष्‍ट्रपति चुनाव से पहले शक्ति प्रदर्शन
  • राहुल गांधी, नीतीश कुमार के पहुंचने की संभावना
चेन्नई: द्रमुक प्रमुख एम करुणानिधि के 94वें जन्‍मदिन और विधायक बनने के 60 साल पूरा होने के मौके पर आयोजित समारोह में शनिवार को कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सहित विपक्ष के कई वरिष्ठ नेताओं के एकमंच पर आने की संभावना है. इस कार्यक्रम को विपक्ष का शक्ति प्रदर्शन कहा जा रहा है. इन नेताओं के अलावा तृणमूल कांग्रेस की ओर से सांसद डेरेक ओ ब्रायन, माकपा महासचिव सीताराम येचुरी, भाकपा नेता डी राजा, नेकां नेता फारूक अब्दुल्ला और राकांपा प्रमुख शरद पवार के भी समारोह में शामिल होने का कार्यक्रम है.

इस बीच कार्यक्रम में करूणानिधि के शामिल होने को लेकर अब भी अनिश्चितता बनी हुई है क्योंकि डाक्टरों ने उन्हें इसके लिए अभी तक अनुमति नहीं दी है. सूत्रों ने बताया कि राहुल राज्य के दो दिवसीय दौरे पर जाएंगे. वह चेन्नई के वाईएमसीए मैदान में आयोजित जन्‍मदिन समारोह में शामिल होंगे. राहुल का रविवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक करने का भी कार्यक्रम है.

वहीं राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद जन्मदिन समारोह में हिस्सा नहीं लेंगे. राष्ट्रपति चुनावों के पहले गैर भाजपा दलों को साथ लाने के लिए इसे बड़े समारोह के तौर पर देखा जा रहा है. लालू और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को द्रमुक नेता के 94 वें जन्मदिन पर उनकी बेटी और पार्टी सांसद कनिमोई ने आमंत्रित किया था.
(एजेंसी भाषा से भी इनपुट)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
M Karunanidhi, M Karunanidhi Birthday, Rahul Gandhi, Nitish Kumar, Lalu Prasad Yadav
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com